फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee announced compensation for those who died in the Cyclone Amphan

चक्रवाती तूफान 'अम्फान' से बंगाल में 72 की मौत, पीएम मोदी दौरा करें: ममता बनर्जी

Thu, 21 May 2020 06:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 21 May 2020 06:06 PM IST
सार

  • सीएम ममता ने कहा-
  • रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अम्फान के कारण 72 लोगों की मौत हो गई है
  • उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना पूरी तरह से तबाह, पुनर्निमाण करना होगा 
  • मैं केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद देने का आग्रह करूंगी 

विज्ञापन
Mamata Banerjee announced compensation for those who died in the Cyclone Amphan
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि चक्रवात अम्फान के कारण राज्य में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित जिलों का दौरा करने और तबाह हो गए इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता देने का आग्रह किया। ममता ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए दो से ढाई लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब तक हमें मिली रिपोर्ट के अनुसार राज्य में चक्रवात अम्फान के कारण 72 लोगों की मौत हो गई है। दो जिले- उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हमें उन जिलों का फिर से पुनर्निमाण करना होगा। मैं केंद्र सरकार से राज्य को हरसंभव मदद देने का आग्रह करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि मैं बहुत जल्द प्रभावित इलाकों का दौरा करूंगी। स्थिति बहाल करने के लिए काम जल्द ही शुरू होंगे। उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना और कोलकाता का एक बड़ा हिस्सा कल शाम से ही बड़े स्तर पर बिजली कटौती का सामना कर रहा है।

यहां तक कि टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी इतना भयंकर चक्रवात और विनाश नहीं देखा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करूंगी कि वह आएं और चक्रवात अम्फान से प्रभावित इलाकों का दौरा करें।

एनडीआरएफ की चार और टीमें कोलकाता भेजी जा रही हैं : प्रधान
वहीं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) प्रमुख एस एन प्रधान ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध पर बल की चार अतिरिक्त टीमें कोलकाता भेजी जा रही हैं। वे वायुसेना के विमान से देर शाम तक वहां पहुंच जाएंगी।


प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात अम्फान के चलते हुए नुकसान के मद्देनजर चेन्नई और पुणे से बल की दो-दो टीमें विमान से कोलकाता भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों टीमों के शाम साढ़े चार बजे रवाना होने और रात करीब साढ़े आठ बजे कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है।

प्रधान ने कहा कि चक्रवात का सामना कर रहे राज्यों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ओडिशा के प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति की ओर जनजीवन के लौटने में 24-48 घंटे लगेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल को कहीं अधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सर्वेक्षण किए जाने पर ही चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed