West Bengal: 'आने वाले चुनाव में महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी', ममता का भाजपा पर हमला
ममता ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान मामले में बृज भूषण सिंह को भी जमानत मिल गई। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "I want to ask PM Modi did the incident in Manipur not hurt you even a little? You point fingers at West Bengal but don't you have love for sisters and mothers? Till when daughters will be burnt, Dalits, minorities will be killed,… pic.twitter.com/wDl8aL008i
— ANI (@ANI) July 21, 2023विज्ञापन
वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित किया
उन्होंने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस की वार्षिक ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "You (BJP) gave 'Beti Bachao' slogan, where is your slogan now. We express our solidarity with the people of Manipur. Today Manipur is burning, the whole country is burning. In Bilkis Bano's case, the accused were released on bail. In… pic.twitter.com/lDNYcJQtmK
— ANI (@ANI) July 21, 2023
पूर्वोत्तर राज्य में कोई केंद्रीय दल क्यों नहीं भेजा गया? बंगाल सीएम
मुख्यमंत्री ने मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने मणिपुर में कभी केंद्रीय दल भेजने की जहमत क्यों नहीं उठाई? जहां जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद कई केंद्रीय दल भेजे, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य में कोई केंद्रीय दल क्यों नहीं भेजा गया? हम मणिपुर के साथ अपनी एकजुटता दिखाना चाहते हैं।
भाजपा का सत्ता में लौटना लोकतंत्र के खात्मे का संकेत होगा: ममता
ममता ने एक बार फिर विपक्षी दलों के नवगठित गठबंधन इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका मिशन भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का सत्ता में लौटना लोकतंत्र के खात्मे का संकेत होगा। हमारी कोई और मांग नहीं है, हम सिर्फ 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करना चाहते हैं।
भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे: अभिषेक बनर्जी
टीएमसी के वरिष्ठ नेता और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पार्टी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित अन्य योजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल के हिस्से की राशि रोके जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर दिल्ली में व्यापक प्रदर्शन करेगी। हम दो अक्तूबर को कृषि भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे।