फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata attacks Modi govt saying it is using Pulwama attack for political gain before elections

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- जवानों की शहादत पर राजनीति करना चाहती है सरकार

Mon, 25 Feb 2019 06:14 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 25 Feb 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Mamata attacks Modi govt saying it is using Pulwama attack for political gain before elections
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार को पुलवामा हमले के बारे में खुफिया सूचनाएं थी लेकिन उसने कोई कदम नहीं उठाया क्योंकि वह जवानों की शहादत पर राजनीति करना चाहती है । तृणमूल कांग्रेस की विस्तारित कोर कमेटी को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आगामी आम चुनाव में तानाशाही वाली नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प दोहराया। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की सभी 42 सीटों पर चुनाव जीतेगी। बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को पता था कि इस तरह का हमला हो सकता है, इस बारे में खुफिया सूचनाएं थी। इसके बावजूद हमारे जवानों को बचाने के लिए सरकार ने कदम क्यों नहीं उठाया । सरकार ने उन्हें मरने दिया ताकि वे चुनाव में जवानों की शहादत पर राजनीति कर सकें।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के पहले युद्ध को लेकर उन्मादी माहौल बनाने का भी आरोप लगाया । बनर्जी ने कहा कि कि केंद्र सरकार विचित्र तरीके से काम कर रही है। केंद्रीय मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में पता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को दो भाई (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह) चला रहे हैं, जिनके हाथों पर बेगुनाहों का खून है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश होगी। आपको ऐसी कोशिशों को नाकाम करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed