फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata and BJP says order of supreme court on Rajeev Kumar is their victory

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ममता बोलीं- ये मेरी जीत, भाजपा का पलटवार

Tue, 05 Feb 2019 12:42 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Tue, 05 Feb 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Mamata and BJP says order of supreme court on Rajeev Kumar is their victory
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्र सरकार में चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से राहत दी है। लेकिन साथ ही कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने को कहा गया है। कोर्ट के इस फैसले को एक तरफ ममता अपनी जीत बता रहीं हैं तो दूसरी ओर भाजपा अपनी जीत बता रही है।


loader



सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई की अवमानना याचिका पर नोटिस जारी किया जाएगा। कोलकाता के कमिश्नर राजीव कुमार मेघालय के शिलांग में सीबीआई के समक्ष एक न्यूट्रल प्लेस पर पेश होंगे।
 
इसी दौरान मंगलवार को भाजपा ने ममता समेत अन्य विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ममता समेत विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि लाखों निवेशकों के साथ धोखा हुआ है और सब चुप क्यों हैं?

उन्होंने कहा है, "आज हमें पार्टी की ओर से बड़े सवाल पूछने हैं। लाखों छोटे निवेशकों के साथ धोखा हुआ है उनके पैसे लूटे गए हैं। क्या इसपर जांच कराना हमारा नैतिक दायित्व नहीं है? क्यों ममता जी इसपर चुप हैं? क्यों अन्य राजनीतिक दल इसपर चुप हैं?"
 

उन्होंने आगे कहा, "यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने साजिश के एंगल और धन शोधन एंगल की जांच के लिए दिया है। यह जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। आइए इसका राजनीतिकरण न करें। यह सीबीआई के लिए एक बड़ी राजनीतिक जीत है।"

ममता ने बताया अपनी जीत

वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ममता का कहना है कि यह हमारी नैतिक जीत है। उन्होंने कहा, "मैं राजीव कुमार की वकालत नहीं कर रही हूं, मैं इस देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।" 
 
ममता बनर्जी ने कहा कि सीबीआई बनाम कोलकाता पुलिस आयुक्त और कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक बदला था।

योगी पर बरसीं ममता

ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है, "योगी से पहले उत्तर प्रदेश का ध्यान रखने को कहें। कई लोग मारे गए हैं, यहां तक कि पुलिस की भी हत्या हुई है, कई लोग भीड़ हिंसा का शिकार हुए हैं। यदि वह चुनाव लड़ते हैं तो खुद हार जाएंगे। उनके पास उत्तर प्रदेश में खड़े रहने के लिए कोई स्थान नहीं है इसी वजह से वह बंगाल में घूम रहे हैं।"
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed