फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge says PM Modi ruined future of youth BJP targets Rahul in Siddaramaiah case

Politics: खरगे ने बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरा; सिद्दारमैया मामले में भाजपा ने राहुल से पूछा सवाल

Sat, 28 Sep 2024 05:30 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में युवाओं में बेरोजगारी के 'भयावह स्तर' को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, बेरोज़गारी से बड़ा देश में कोई मुद्दा नहीं है।  युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने में मोदी जी का सबसे बड़ा योगदान है। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge says PM Modi ruined future of youth BJP targets Rahul in Siddaramaiah case
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को रोजगार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है।  खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। मोदी जी, याद रखिए…भारत का एक-एक युवा जिसके रोजगार को आपकी सरकार ने छीनने का काम किया है, वो चुनाव दर चुनाव भाजपा को हराने का एकमात्र काम करेगा। 
विज्ञापन


'युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने में मोदी जी का सबसे बड़ा योगदान'
उन्होंने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद यह सरकारी आंकड़ा युवाओं की लाचारी को छुपा नहीं पा रहा है। खरगे ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, बेरोज़गारी से बड़ा देश में कोई मुद्दा नहीं है।  युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने में मोदी जी का सबसे बड़ा योगदान है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा कि, नरेंद्र मोदी जी को बताना चाहिए - क्या 2023-24 में युवा बेरोज़गारी 10.2% के भयावह स्तर पर नहीं है?  रंगबिरंगे नारे देने और फोटोबाजी करने के बजाय मोदी जी ने युवाओं को नौकरियां देने के लिए क्या किया?  क्या ये सच नहीं है कि जिन महिलाओं के पास रेग्युलर सैलरी वाली नौकरी है उनकी संख्या अब 7 वर्षों में सबसे कम हो गई है? मात्र 15.9% पर?  क्या गाँव-देहात में बिना मेहनताने के मजदूरी करने वाली महिलाओं की संख्या 51.9% (2017-18) से बढ़कर अब 67.4% (2023-24) नहीं हुई है, जो ग्रामीण बेरोजगारी को दर्शाता है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खरगे ने कहा कि, विनिर्माण क्षेत्र पर रोजाना ढिंढोरा पीटने वाली मोदी सरकार ने इसमें पिछले 7 वर्षों में रोजगार में बढ़ोतरी क्यों नहीं की है?  ये आँकड़ा 15.85% (2017-18) से लुढ़कर मात्र 11.4% (2023-24) कैसे रह गया?  मोदी जी, याद रखिए…, भारत का एक-एक युवा जिसके रोजगार को आपकी सरकार ने हथियाने का काम किया है, वो चुनाव दर चुनाव भाजपा को हराने का एकमात्र काम करेगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी ने पूछा- क्या वह भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं?
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है। भाजपा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित कई आपराधिक आरोपों में मामला दर्ज होने से कांग्रेस की पोल खुल गई है। भाजपा ने कहा कि प्राथमिकी अदालत के आदेश के बाद दर्ज की गई और इसमें केंद्रीय एजेंसियों की कोई भूमिका नहीं है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने का कहा कि यह एक दुर्लभ मामला है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया गया है और इससे कांग्रेस का "भ्रष्ट चेहरा" उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया इस मामले में आरोपी नंबर एक हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या वह भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं?


कांग्रेस नेतृत्व द्वारा भाजपा पर राजनीतिक कारणों से मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोपों पर त्रिवेदी ने कहा कि इस प्राथमिकी में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यह मामला सिद्धारमैया के अपने कुकर्मों का नतीजा है, क्योंकि उन्होंने और उनके परिवार ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के लिए सरकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि सिद्धारमैया पिछले कुछ महीनों से मामले की जांच से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में कहा था कि, उनकी पार्टी के नेता सत्ता का इस्तेमाल खुद को और अपने रिश्तेदारों को समृद्ध करने के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हजारों करोड़ रुपये जेब में रखते हैं, जबकि वे लोगों को कुछ हजार रुपये का "लॉलीपॉप" देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed