कर्नाटक के सीएम द्वारा जारी ऑडियो क्लिप में सब कुछ सामने आया : मल्लिकार्जुन खड़गे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के सीएम द्वारा जारी ऑडियो क्लिप में सब कुछ सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा निराश है और वह कर्नाटक में किसी भी तरह से कांगेस और जेडीएस गठबंधन को खींचना चाहती है। लेकिन हमारे विधायक मजबूत है और सरकार भी मजबूत रहेगी। भाजपा कुछ भी नहीं कर सकती।
Mallikarjun Kharge, Congress on audio clips released by Karnataka CM y'day: Everything has come out. They (BJP) are frustrated.They want to pull down Congress&JD(S) coalition govt by any means.But our MLAs are strong & the government would remain strong. Nobody can do anything pic.twitter.com/6DC7PpOBAI
— ANI (@ANI) February 9, 2019विज्ञापन
क्या था मामला
बता दें कि शुक्रवार को कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें प्रदेश कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 करोड़ रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।