फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge says BJP against social justice and secularism enshrined in Constitution

Politics: 'पीएम कहते हैं संविधान नहीं बदला जाएगा, पर अपने लोगों को...'; अनंत हेगड़े के बयान पर खरगे का हमला

Mon, 11 Mar 2024 05:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 11 Mar 2024 05:29 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। इसे लेकर मुझे दुख है। पीएम पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संविधान नहीं बदला जाएगा और दूसरी तरफ वह अपने लोगों से कहते हैं कि उन्हें इसमें संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge says BJP against social justice and secularism enshrined in Constitution
खरगे ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियों के बीच भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान में संसोधन को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियों ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा के खिलाफ अनंत के बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा संविधान में निहित सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल संविधान में संशोधन करके भारी जनादेश प्राप्त करना है।

विज्ञापन


खरगे ने किया भाजपा पर हमला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा ने संविधान को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया है। इसे लेकर मुझे दुख है। पीएम पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संविधान नहीं बदला जाएगा और दूसरी तरफ वह अपने लोगों से कहते हैं कि उन्हें इसमें संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी और ने नहीं भाजपा सांसद ने दिया है। 
विज्ञापन


खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अच्छी मानसिकता नहीं है, अगर आप संविधान बदलना चाहते हैं तो इससे देश में उथल-पुथल मच जाएगी। खरगे ने आगे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मेरी पार्टी में कोई भी ऐसी टिप्पणी करता है तो मैं उसे हटा दूंगा, अगर उनमें (भाजपा) हिम्मत है तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे बी आर अंबेडकर में विश्वास करते हैं तो उन्हें ऐसे लोगों को अपनी पार्टी से निकालना चाहिए और उन्हें टिकट नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया अनंत हेगड़े के बयान से किनारा
 भाजपा ने खुद को अनंत हेगड़े के बयान से अलग कर लिया है और इसे अनंत हेगड़े का निजी बयान बताया है। भाजपा ने अनंत हेगड़े से उनके बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हेगड़े का बयान उनका निजी बयान है और यह पार्टी के विचार नहीं हैं। भाजपा ने बयान पर संज्ञान लिया है और उनसे बयान पर स्पष्टीकरण मांगा है। गौरव भाटिया ने कहा कि पार्टी ने जो भी कदम उठाए हैं, वो देशहित में और संविधान को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं। कर्नाटक भाजपा ने भी अनंत हेगड़े के बयान से किनारा कर लिया। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अनंत हेगड़े का बयान उनकी निजी बयान है और यह पार्टी का स्टैंड नहीं है।  

भाजपा सांसद के बयान पर हुआ हंगामा
गौरतलब है कि कर्नाटक से भाजपा सांसद अनंत हेगड़े ने शनिवार को उत्तर कन्नड़ जिले के सिद्दापुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान को संशोधित किया जाएगा। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में कुछ गैर जरूरी बदलाव किए हैं ताकि हिंदू समुदाय को दबाया जा सके। अगर इसे बदलना है तो यह बिना दो तिहाई बहुमत के संभव नहीं है। भाजपा के छह बार के लोकसभा सांसद हेगड़े ने ये भी कहा कि संविधान संशोधन के लिए भाजपा की 20 से ज्यादा राज्यों में सरकार होना जरूरी है। 


हेगड़े ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि अब की बार 400 बार, लेकिन 400 से ज्यादा ही क्यों? हमारे पास लोकसभा में दो तिहाई समर्थन है, लेकिन राज्यसभा में हमारे पास दो तिहाई बहुमत नहीं है। हमारे पास छोटा बहुमत है। राज्य सरकारों में भी हमारे पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। हेगड़े ने कहा कि अगर भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहती है तो इससे राज्यसभा में भी बहुमत आएगा। दो तिहाई राज्यों में भी सरकार की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed