{"_id":"64c8df9bfd9ba0fbbd0945e3","slug":"mallikarjun-kharge-said-that-the-government-is-not-allowing-him-to-speak-in-parliament-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: खरगे बोले- सदनों में बोलने नहीं दे रही सरकार, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर मुद्दे पर बयान देने को तैयार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: खरगे बोले- सदनों में बोलने नहीं दे रही सरकार, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर मुद्दे पर बयान देने को तैयार नहीं
Tue, 01 Aug 2023 04:04 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 04:04 PM IST
सार
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार हमें संसद में बोलने नहीं दे रही है। पीएम अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन वह हमें जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद का मानसून सत्र मणिपुर मुद्दे की वजह से अब तक खासा हंगामेदार रहा है। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा हुआ है। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा लगातार स्थगित हो रही हैं। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार हमें संसद में बोलने नहीं दे रही है। पीएम अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन वह हमें जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आगे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर मुद्दे पर बयान देने को तैयार नहीं हैं, वह संसद में नहीं बोल रहे हैं। वे भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है, लेकिन हम इस मुद्दे पर चर्चा के लिए पिछले 11 दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
21वीं सदी के भारत में धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नूंह में हिंसा पर मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी के भारत में धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती और अगर लोग ऐसे विभाजनकारी तत्वों के खिलाफ एकजुट नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुछ हिस्सों में जो हो रहा है और आरपीएफ कांस्टेबल ने जो किया वह भारत माता के दिल पर गहरा घाव देने जैसा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसी घटनाएं कमजोर कानून-व्यवस्था की स्थिति और हमारी कमजोर संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने शांति की अपील की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 21वीं सदी में भारत में धर्म के नाम पर फैलाई जा रही हिंसा हमारी सभ्यता पर आघात है। आगे बोले की जनता में वैमनस्य का जहर घोलना और उन्हें आपस में लड़ाना हमारे संविधान का मजाक उड़ाने जैसा है।
खड़गे ने एक ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की माँग करती है। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो !
हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं
हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल 84 कोस शोभायात्रा पर पथराव और फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पत्थरबाजी, गोलीबारी और आगजनी में दो होम गार्ड के जवानों की मौत हो गई है। गुरुग्राम में भी धार्मिक स्थल पर हमला हुआ है, इसमें एक की मौत हो गई है। नूंह हिंसा में डीएसपी समेत 12 पुलिस कर्मचारी घायल हैं। इसके अलावा 20 से अधिक आम लोग घायल हैं। इंटरनेट सेवा को बुधवार तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं।