{"_id":"5e577ae88ebc3ef3a7641a32","slug":"malegaon-case-bjp-mp-pragya-singh-thakur-appear-before-special-nia-court-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव मामला: एनआईए अदालत के सामने पेश हुईं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव मामला: एनआईए अदालत के सामने पेश हुईं भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा
Thu, 27 Feb 2020 01:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी और भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मुंबई में विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश हुईं। वह इस मामले में मुख्य अभियुक्त हैं। वह ऐसे समय पर अदालत में पेश हुई हैं जब विशेष अदालत के न्यायाधीश वीएस पाडलकर ने मामले के सभी आरोपियों को अपने आदेश पर ध्यान देने के लिए कहा (पिछले साल मई में पारित) जिसमें एक सप्ताह में कम से कम एक बार अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सात लोग मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। 29 सितंबर, 2008 को उतत्री महाराष्ट्र से 200 किलोमीटर दूरी पर स्थित मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर रखे विस्फोटक उपकरण फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन