{"_id":"5fde98108ebc3e41a605cb6a","slug":"malegaon-bomb-blast-case-pragya-singh-did-not-appear-in-court-for-the-second-time-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालेगांव धमाका: प्रज्ञा सिंह एक महीने में दूसरी बार कोर्ट में नहीं हुईं पेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मालेगांव धमाका: प्रज्ञा सिंह एक महीने में दूसरी बार कोर्ट में नहीं हुईं पेश
Sun, 20 Dec 2020 05:47 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 20 Dec 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालेगांव धमाके में मुख्य आरोपी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश नहीं हुईं। यह इस महीने में दूसरी बार है जब प्रज्ञा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। प्रज्ञा के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्हें शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिस कारण पेश नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
प्रज्ञा के अलावा सुधाकर चतुर्वेदी भी पेश नहीं हुए, इस पर विशेष कोर्ट पीआर सितरे ने नाराजगी जताते हुए सभी सातों आरोपियों को चार जनवरी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी किया। प्रज्ञा के वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि उनकी मुवक्किल का दिल्ली के एम्स अस्पताल में अप्रैल से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में वह शुक्रवार को चेकअप कराने के लिए गईं थीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। मिश्रा ने साथ ही कहा कि एनआईए मामले की जांच में देरी कर रही है न कि हम लोग। प्रज्ञा के अलावा सुधाकर चतुर्वेदी निजी कारणों से पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
इनके अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहीकर और सुधाकर द्विवेदी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। पिछले महीने से कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई दोबारा शुरू कर दी है। लेकिन प्रज्ञा तीन दिसंबर को पिछली सुनवाई में भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं। वह पिछले साल जून में अंतिम बार इस मामले में पेश हुईं थीं।