फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malegaon blast: Sadhvi Pragya Thakur is not appearing in court again, lawyers told this reason in the court

मालेगांव विस्फोट: फिर अदालत में पेश नहीं हो रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वकीलों ने अदालत में बताया ये कारण

Thu, 23 Jan 2025 07:50 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 23 Jan 2025 07:50 PM IST
सार

पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकीलों द्वारा विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दाखिल आवेदन में कहा गया है कि अचानक प्रतिकूल चिकित्सा स्थिति के कारण वह अदालत की कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
Malegaon blast: Sadhvi Pragya Thakur is not appearing in court again, lawyers told this reason in the court
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई कर रही मुंबई की विशेष एनआईए अदालत में पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकीलों ने एक आवेदन दाखिल रिया है। इसमें वकीलों ने अदालत में सुनवाई के दौरान उनके उपस्थित न होने के लिए असमर्थता जाहिर की है। साथ ही आवेदन में यह भी कहा गया है कि वे 30 जनवरी या उससे पहले ही अदालत में  पेश होंगी। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। 

विज्ञापन


नए दाखिल आवेदन में क्या? 
पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकीलों द्वारा विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दाखिल आवेदन में कहा गया है कि अचानक प्रतिकूल चिकित्सा स्थिति के कारण वह अदालत की कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थ हैं। वह 30 जनवरी या उससे पहले विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगी। बता दें कि सुनवाई के लिए अदालत में उपस्थित न होने पर अदालत ने पहले ही उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया था। हालांकि बाद में अदालत ने उनकी चिकित्सा स्थिति के आधार पर उस वारंट को स्थगित कर दिया था। 
विज्ञापन


मालेगांव में क्या हुआ था?
बता दें कि 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई से 200 किमी दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। पहले महाराष्ट्र एटीएस इस मामले की जांच कर रही थी और बाद में इसे एनआईए को सौंपा गया था। । इस मामले की सुनवाई एक विशेष एनआईए कोर्ट में चल रही है।  भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बीते साल मार्च में सुनवाई में न पेश होने के लिए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। हालांकि बाद में उनके व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने पर वारंट रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि मैं पहले पूरी तरह स्वस्थ थी, लेकिन पुलिस की कस्टडी में आई तो मेरी समस्या बढ़ती गई। कैंसर हुआ, रीढ़ की समस्या और न्यूरो की परेशानी हुई। इसका कारण कांग्रेस की सरकार और एटीएस की प्रताड़ना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed