फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Male leopard dead body found on Assam Highway

असम हाईवे पर मिला नर तेंदुए का शव, मच गया हड़कंप

Sat, 20 Oct 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Male leopard dead body found on Assam Highway
पंचकूला में मृत मिला तेंदुए का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

असम हाईवे पर गड़ा रेंज के जंगल के पास तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर वन अफसर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी है। जंगल से वन्य जीवों के बाहर निकलने के मामले आये दिन सामने आते है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 11 बजे के बाद असम हाईवे पर टाइगर रिजर्व की गड़ा रेंज के जंगल के किनारे विनौर गुरुद्वारा के पास एक तेंदुए का शव मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों से मिलने पर डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन


वन महकमे में इससे हड़कंप मच गया है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि शव नर तेंदुए का है। उसकी उम्र का अंदाजा अभी नहीं लग सका है। शव देख ऐसा लग रहा है कि तेंदुआ किसी वाहन की चपेट में आया है। डीएफओ भी मौके पर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed