फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maldives Government reached Supreme Court to amend impeachment rules

Maldives: महाभियोग के नियमों में संशोधन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची मुइज्जू, पीएम मोदी से माफी मांगने का दबाव

Wed, 31 Jan 2024 06:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:47 AM IST
सार

मुइज्जू सरकार इन्हीं संशोधन में बदलाव चाहती है। संसद को वर्तमान में राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए 58 के बजाय 54 वोटों की जरूरत है, क्योंकि स्थायी आदेशों में संशोधन के अनुसार सांसदों की कुल संख्या अब 87 के बजाय 80 है।

विज्ञापन
Maldives Government reached Supreme Court to amend impeachment rules
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

विस्तार

मालदीव सरकार ने विपक्ष को राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने में सक्षम बनाने वाले नियमों में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सन.कॉम के अनुसार 87 सदस्यों वाली संसद ने महाभियोग प्रस्ताव को प्रस्तुत करने के नियमों को आसान बनाने के लिए हाल ही में अपने स्थायी आदेशों में संशोधन किया था।

विज्ञापन

 मुइज्जू सरकार इन्हीं संशोधन में बदलाव चाहती है। संसद को वर्तमान में राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए 58 के बजाय 54 वोटों की जरूरत है, क्योंकि स्थायी आदेशों में संशोधन के अनुसार सांसदों की कुल संख्या अब 87 के बजाय 80 है। पिछले हफ्ते एमडीपी व डेमोक्रेट्स ने गठबंधन की घोषणा की थी। एमडीपी और डेमोक्रेट्स के कुल 56 सांसद हैं। इसलिए अगर वे चाहें तो उनके पास राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की शक्ति है।

विज्ञापन

पीएम मोदी से माफी मांगेें मुइज्जू : विपक्ष
मालदीव की जम्हूरी पार्टी के नेता कासिम इब्राहिम ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से अनुरोध किया है कि देशहित में वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वहां की जनता से माफी मांग लें। उन्होंने कहा, किसी भी देश, खासकर अपने पड़ोसी के बारे में हमें ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए जिससे रिश्तों पर असर पड़े। राष्ट्रपति सोलिह ने इस जिम्मेदारी को समझा और भारत को बाहर निकालने के अभियान के खिलाफ आदेश जारी किया। अब यामीन प्रश्न उठा रहे हैं कि इस अभियान में उनका साथ देने वाले मुइज्जू इस आदेश को रद्द क्यों नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed