{"_id":"5b6f81ff42c7924008101f05","slug":"malaysia-threatens-to-come-back-again-hijackers-let-the-brothers-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया दोबारा नहीं आने की धमकी देकर अपहर्ताओं ने दोनों भाइयों को किया आजाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मलेशिया दोबारा नहीं आने की धमकी देकर अपहर्ताओं ने दोनों भाइयों को किया आजाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Aug 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
कुआलालंपुर में पिछले सप्ताह यहां के दो कारोबारी भाइयों का अपहरण हो गया था लेकिन चार दिन बाद उन्हें अपहरणकर्ताओं ने दोबारा मलेशिया नहीं आने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने बताया कि अपहरणकर्ता तमिल भाषा में बात कर रहे थे। रोहन वैद्य (36) और उसके भाई कौस्तुभ वैद्य (31) ने मीडिया को बताया कि उनके अपहरण की वजह काराबोरी प्रतिद्वंद्विता हो सकती है। ये दोनों भाई एक अगस्त को मलेशिया गए थे क्योंकि मछली का निर्यात करने वाली इनकी कंपनी रॉक फ्रोजेन फूड को मलेशिया की मिस ली फ्रोजेन फूड से ऑर्डर मिले थे। इन दोनों को दो अगस्त को दो कारोबारी बैठक करनी थी।
विज्ञापन
कुआलालंपुर के एक होटल में बैठक करने के बाद दूसरी बैठक करने के लिए कंपनी ने उनके लिए कार भेजी। दोनों भाई कार में बैठ गए लेकिन कार मुख्य सड़क को छोड़कर जंगल की तरफ गई। ये दोनों भाई चार दिन तक अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहे बाद में उन्होंने इन दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन