फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Malaysia Denies Giving Citizenship to Islamic Preacher Zakir Naik

जाकिर नाईक को नागरिकता देने संबंधी रिपोर्ट को मलयेशिया ने खारिज किया

Tue, 29 Nov 2016 04:33 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 29 Nov 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
 Malaysia Denies Giving Citizenship to Islamic Preacher Zakir Naik
मलयेशिया ने उस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि उसने विवादास्पद भारतीय प्रचारक जाकिर नाईक को नागरिकता प्रदान कर दी है। मलयेशिया ने कहा है कि उसकी नागरिकता हासिल करने में दशकों का समय लग जाता है।
विज्ञापन

 
मलयेशिया के उप गृह मंत्री दातुक नूर जजलान मोहम्मद ने रविवार को कहा कि उनके देश में किसी को भी तब तक स्वत: रूप से नागरिकता नहीं मिलती जब तक की वह मलयेशियाई माता-पिता की संतान न हो। साथ ही उन्होंने जाकिर नाईक को मलयेशिया की नागरिकता दिए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


स्टार ऑनलाइन ने नूर के हवाले से कहा है कि मलयेशिया की नागरिकता हासिल करने के लिए बहुत सारी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है और इस काम में दशकों का समय लग जाता है। नूर ने कहा कि जाकिर नाईक दक्षिण-पूर्व एशिया के इतने महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं कि उन्हें मलयेशिया की नागरिकता मिल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मलयेशिया में पहले से इस्लाम का उदारवादी मॉडल है, जो लोगों की नरम संस्कृति में पूरी तरह से फिट बैठता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed