Exercise Malabar 2020 : 'क्वाड' देश पहली बार एकसाथ करेंगे नौसैन्य युद्धाभ्यास, चीन की बढ़ी चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने होने जा रहे वार्षिक मालाबार नौसैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया की नौसेना भी शामिल होगी। इस अभ्यास में शामिल होने के लिए भारत के अलावा अमेरिका और जापान पहले ही अपनी सहमति दे चुके हैं। बता दें कि यह पहली बार होगा जब क्वाड समूह के सभी देश एकसाथ मिलकर युद्धाभ्यास करेंगे।
बहरहाल भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है कि यह नौसैन्य अभ्यास समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग और सुरक्षा को बढ़ाने वाला होगा। मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध देश इस सामूहिक रूप से स्वतंत्र, खुली और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र में होने जा रही कवायद का समर्थन करते हैं।
Malabar 2020 will see the participation of the Australian Navy. This year, the exercise has been planned on a ‘non-contact - at sea’ format. The exercise will strengthen the coordination between the Navies of the participating countries: Defence Ministry https://t.co/CveHHTxqxA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 19, 2020
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में दूसरे देशों के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है और ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा सहयोग में वृद्धि को देखते हुए मालाबार 2020 में ऑस्ट्रेलियन नेवी की भी सहभागिता होगी। खास बात यह है कि इस बार अभ्यास को 'नॉन कॉन्टैक्ट एट सी' फॉर्मेट में तैयार किया गया है। अभ्यास से इसमें शामिल देशों की नेवी के बीच सहयोग और समन्वय मजबूत होगा।
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह युद्धाभ्यास के बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। इस युद्धाभ्यास को लेकर ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स ने भी समर्थन जताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मालाबार युद्धाभ्यास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के चार प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के बीच गहरे विश्वास और उनकी साझा इच्छाशक्ति को आम सुरक्षा हितों पर एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाता है।
High-end military exercises like MALABAR are key to enhancing Australia’s maritime capabilities, building interoperability with our close partners, & demonstrating our collective resolve to support an open and prosperous Indo-Pacific: Linda Reynolds, Defence Minister of Australia https://t.co/CveHHTxqxA
— ANI (@ANI) October 19, 2020
उन्होंने कहा कि मालाबार जैसी उच्च क्षमता वाले सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रेलिया की समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने, हमारे करीबी सहयोगियों के साथ अंतर-निर्माण करने और एक खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को दर्शाने के लिए बेहद अहम है।