फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Makar Sankranti: kite strings claimed four lives in Gujarat and Maharashtra

Makar Sankranti: पतंग के मांझे से गला कटने से गुजरात और महाराष्ट्र में चार लोगों की मौत, छतों से भी गिरे लोग

Sat, 14 Jan 2023 10:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

पूरे गुजरात में दिन भर पतंग की डोर से लोगों के घायल होने के कई मामले सामने आए हैं। पतंग की डोर से हुई अलग-अलग घटनाओं में कुछ लोग वाहनों से गिर गए।  पतंग उड़ाते समय लोगों के छतों से गिरने और घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

विज्ञापन
Makar Sankranti: kite strings claimed four lives in Gujarat and Maharashtra
मांझा - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुजरात और महाराष्ट्र में मकर संक्रांति के त्योहार के बीच कई घरों में मातम पसर गया। दोनों राज्यों में चार अलग अलग स्थानों में पतंग के मांझे से गला कट जाने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में गुजरात के मेहसाणा जिले के विसनगर कस्बे में अपनी मां के साथ घर जा रही कृष्णा ठाकोर (3) की गर्दन पतंग के मांझे से कट गई। जानकारी पुलिस और उसके परिजनों ने दी। एक अधिकारी ने कहा, 'पास के सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।'
विज्ञापन


ऐसी ही एक दर्दनाक घटना वडोदरा शहर के छानी इलाके में घटी। यहां एक मोटरसाइकिल सवार की पतंग की डोर से गर्दन कट गई, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। छानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वामीजी अपने दोपहिया वाहन पर एक पुल से नीचे आ रहे थे, तभी एक पतंग का मांझा उनके गले में फंस गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 108 आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के अधिकारियों ने कहा कि पूरे गुजरात में दिन भर पतंग की डोर से लोगों के घायल होने के कई मामले सामने आए हैं। पतंग की डोर से हुई अलग-अलग घटनाओं में कुछ लोग वाहनों से गिर गए। ईएमएस अधिकारियों ने कहा कि पतंग उड़ाते समय लोगों के छतों से गिरने और घायल होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य भर में 62 लोगों को पतंग की डोर से चोटें आईं, 164 ऊंचाई से गिरने से घायल हुए और 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए।

इन आंकड़ों में अहमदाबाद में ऊंचाई से गिरने के कारण 36 मामलों में पतंग की वजह से लगी चोट के 25 मामले, 56 सड़क दुर्घटनाएं और 36 चोटें शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पतंग की डोर से कई पक्षी और जानवर भी घायल हुए हैं। हेल्पलाइन नंबरों पर की गई कॉलों के आंकड़ों के अनुसार, 336 पक्षी और 723 जानवर घायल हुए हैं।'

नागपुर में पतंग का पीछा कर रहा आदमी ट्रेन की चपेट में आया 
महाराष्ट्र में नागपुर शहर में भी पतंग का मांझा जानलेवा बन बैठा। शहर के धंतोली इलाके में पतंग पकड़ने की कोशिश कर रहे 23 वर्षीय एक युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

घटना शुक्रवार शाम की है जब युवक का पैर रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया। उसी समय, दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक रेलवे ट्रैक के पास ही रहता था। 

जूनागढ़ में बांध में डूबने से तीन की मौत 
गुजरात के जूनागढ़ जिले के भाखरावाड़ बांध में शनिवार को एक 21 वर्षीय व्यक्ति और उसकी किशोरी बहन और उनका दोस्त डूब गए। घटना के वक्त चार लोग थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, समूह के चौथे व्यक्ति को बचा लिया गया और उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये लोग उत्तरायण पर्व मनाने के लिए मालिया हतीना शहर के पास जलाशय में गए थे, उसी वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ। 

मालिया थाने के अधिकारी ने कहा कि मृतकों में से एक फिसल गया और अन्य उसे बचाने के लिए कूद गए। बाद में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मृतकों की पहचान जितेंद्र मेघनाथी (21), उसकी बहन हेतल मेघनाथी (17) और उनके दोस्त दिनेश गोस्वामी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed