फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Makan convincing Congress at grass root level

जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देने में जुटे माकन, बूथ अध्यक्ष अपने बूथ में बनायें कार्यालय

Fri, 03 Aug 2018 11:31 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Makan convincing Congress at grass root level
अजय माकन - फोटो : SELF

दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत वापसी के लिए बेकरार कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने इसके लिए हर बूथ पर अपनी समर्पित टीम तैयार करने का फैसला किया है जो जनता को कांग्रेस शासन की खूबियां बताकर उन्हें कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील करेगी। आगामी 15 अगस्त तक हर बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ में एक कार्यालय बनाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश के नए पदाधिकारियों को संबोधित करने के बाद मीडिया से मुखातिब अजय माकन ने कहा कि अभी कुछ जिलों में अध्यक्ष और कुछ ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करना बाकी रह गई है। लेकिन इसी माह की 10 तारीख तक सभी बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसी माह के अंत तक हर बूथ में बीस समर्पित कार्यकर्ताओं की एक खास टीम बनाई जाएगी जो लोगों तक कांग्रेस की नीतियों-कार्यों को पहुंचाने का काम करेगी।
विज्ञापन


अजय माकन ने कहा कि जनता आज कांग्रेस के शासन को याद कर रही है। लोग वर्तमान सरकार की ज्यादतियों से बुरी तरह परेशान हैं। लोगों के उद्योग-धंधे बुरी तरह बर्बाद हुए हैं। ऐसे में जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के कार्यकर्ता न सिर्फ वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे बल्कि कांग्रेस सरकार की सफलताओं को भी बताएंगे। वे खुद टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

जानकारी के मुताबिक अजय माकन ने नए जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपनी टीम के माध्यम से जनता के हर उन स्थानीय मुद्दों को उठाएं जिससे उन्हें परेशानी है। वे जमीन पर संघर्ष करें और जनता के काम करवाने के लिए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों से खुद को जोड़ने के बाद ही जनता उनसे जुड़ेगी।


अजय माकन के मुताबिक शक्ति प्रॉजेक्ट में अब तक 42 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जा चुका है। दिल्ली के कुल 13,500 बूथों में से 8000 बूथों पर उनकी टीम तैयार हो चुकी है। बाकी बचे बूथों पर भी 15 अगस्त के पहले टीम तैयार कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed