{"_id":"5b983bba867a557ea94a53a5","slug":"major-stories-including-cm-mamata-banerjee-big-gift-on-durga-puja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुश खबर: दुर्गा पूजा पर सीएम ममता का बड़ा तोहफा सहित प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुश खबर: दुर्गा पूजा पर सीएम ममता का बड़ा तोहफा सहित प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
good news
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गापूजा के लिए ममता बनर्जी का तोहफा, दीदी देंगी 28 करोड़ रुपये की मदद
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए बंगाल के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही हैं। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों और कई संस्थाओं को कुल मिलाकर 28करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। यही नहीं, उन्होंने दुर्गा पूजा समिति के लिए समर्पित एक थीम गीत भी लिखा है।
उन्होंने कहा है कि 'हमारी पुलिस ब्लड डोनेशन जैसे सामुदायिक विकास कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है. कोलकाता में करीब 3000 पूजा पंडाल हैं और सभी गांवों में कुल मिलाकर 25,000 होंगे. कोलकाता नगर निगम के हर पूजा पंडाल को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसी तरह पर्यटन विभाग, उपभोक्ता मामलों के विभाग, स्वयं सहायता समूहों को भी 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे. कुल मिलाकर 28 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

पाकिस्तान ने अपनाई 'मोदी सरकार' की तरकीब, 2015 में पहले भारत ने की थी ऐसी डील
पाकिस्तान भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार को गाहे बगाहे निशाने पर लेता रहा है, लेकिन अब वही पाकिस्तान उन्हीं के फॉर्मूले को आजमाकर करोड़ों का फायदा उठा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने साल 2016 में दुनिया भर की तेल कंपनियों से मोल-भाव करके नेचुरल गैस खरीदने की डील की थी। इस डील के तहत पाकिस्तान मौजूदा रेट की अपेक्षा सस्ती दर पर अगले 10 साल तक नेचुरल गैस खरीदेगा।
इस डील में पाकिस्तान को 60 करोड़ डॉलर यानी करीब 4300 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि डील की ये तरकीब पहले भारत की मोदी सरकार ने अपना चुकी है। मालूम हो कि पाकिस्तान से ठीक एक साल पहले यानी साल 2015 में भारत सरकार ने ऐसी ही एक डील की थी।

छत्तीसगढ़ को नितिन गडकरी ने दी सौगातें, सड़क परियोजनाओं के साथ फ्लाई ओवर भी
केन्द्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर कई सड़क परियोजनाओं के साथ ही फ्लाई ओवर की सौगात प्रदेश को दी है। केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने रायपुर, भिलाई सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में 4 हजार 239 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और फ्लाई ओवर का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही आने वाले समय में40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की सड़क परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के लिए लाने का वादा किया।
अमिताभ के हाथ में Axis बैंक की कमान, निवेशकों को हुआ 8 हजार करोड़ का फायदा
अगली खुशखबरी एक्सिस बैंक के निवेशकों के लिए तब आई जब अमिताभ चौधरी को एक्सिस बैंक का नया सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया। वो शिखा शर्मा की जगह लेंगे,जिनका कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। चौधरी की नियुक्त तीन साल के लिए होगी। वो 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। अमिताभ के हाथ में एक्सिस बैंक की कमान दिए जाने की खबर से एक्सिस बैंक के शेयरों में 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। शेयरों में बढ़त से एक्सिस बैंक के निवेशकों को 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ।