फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major road accident truck runs over labourers sleep in roadside in amreli gujarats

गुजरात में बड़ा हादसा: सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौत, कई लोग घायल

Mon, 09 Aug 2021 09:18 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Aug 2021 09:18 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि हादसा अमरेली में सावरकुंडला के बधादा गांव के पास हुआ है। तड़के तीन बजे बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया।  हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया

विज्ञापन
Major road accident truck runs over labourers sleep in roadside in amreli gujarats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं । सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर कहीं शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया 'अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।’’ प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति। 
 

मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री रुपाणी ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed