{"_id":"5d3abb4f8ebc3e6ce70a9ae7","slug":"major-fire-broke-out-at-residential-building-in-ahmedabad-15-people-are-trapped-inside","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में आवासीय भवन में लगी भीषण आग, एक की मौत, छह झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में आवासीय भवन में लगी भीषण आग, एक की मौत, छह झुलसे
Fri, 26 Jul 2019 08:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
रिहायशी इमारत
- फोटो : Twitter
गुजरात के अहमदाबाद में एक आवासीय इमारत में शुक्रवार दोपहर को आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और छह लोग झुलस गए। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि गोटा जगतपुर मार्ग पर स्थित 11 मंजिला गणेश जेनेसिस टॉवर की पांचवीं मंजिल पर लगी थी।
विज्ञापन
Gujarat: Fire breaks out in an apartment building in Ahmedabad. Rajesh Bhatt, Fire Officer says, "Fire broke out on 5th-6th floor of the building. All people have been safely rescued, 2 were in serious condition, their status will be updated by the hospital." pic.twitter.com/k6kDXDv0PI
— ANI (@ANI) July 26, 2019विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान अंजना पटेल के रूप में हुई है। आग से झुलसने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार को दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि आग छठी मंजिल तक फैल गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांचवीं मंजिल से ऊपर रह रहे लोग धुएं से भरी सीढ़ियों पर फंस गए थे। अधिकारी ने बताया कि झुलसे हुए लोगों को एक निकटतम अस्पताल में भर्ती किया गया है। इमारत से 28 लोगों को बाहर निकाला गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि यह आग शॉर्ट-शर्किट की वजह से लगी थी। इस पर अब काबू पा लिया गया। सड़क से दो लोगों ने इमारत में आग लगी देखी और वह मदद के लिए पहुंचे। वे लोग 60 वर्षीय एक महिला को पांचवीं मंजिल से सुरक्षित बचाने में सफल रहे।