{"_id":"666da724e02ae756640ffe18","slug":"major-fire-breaks-out-near-manipur-cm-s-bungalow-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मुख्ममंत्री एन बीरेन सिंह के बंगले पास इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मुख्ममंत्री एन बीरेन सिंह के बंगले पास इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद
Sat, 15 Jun 2024 08:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:08 PM IST
सार
Manipur: एक अधिकारी ने बताया कि आग को काबू में पाने के लिए कम से कम तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आवास के नजदीक इमारत में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के आधिकारिक बंगले के पास शनिवार को एक खाली पड़ी इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। आग की घटना के बाद मुख्यमंत्री के बंगले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह इमारत गोवा के पूर्व मुख्य सचिव दिवंगत आईएएस अधिकारी टी किपगेन के परिवार की थी। पिछले साल मणिपुर में हिंसा भड़कने के बाद से यह घर खाली पड़ा है।
विज्ञापन
निर्माण सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों में लगाई आग
राज्य के बिष्णुपुर जिले में आज भीड़ ने निर्माण सामग्री ले जा रहे दो ट्रकों को आग लगा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने ट्रोंगलोबी में चार ट्रकों को रोका और उनमें से दो को आग लगा दी। जबकि दो अन्य को राज्य और केंद्रीय बलों ने बचा लिया। एक ट्रक चालक के हवाले से अधिकारी ने बताया कि ट्रक पुल बनाने के लिए जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए चुराचांदपुर जिले की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आरएएफ के जवान और अतिरिक्त राज्य एवं केंद्रीय बल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में स्थिति को नियंत्रण में किया।