फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major drug haul in Kerala airport; Rs 44 crore-worth narcotics seized

Kerala: केरल हवाईअड्डे पर DRI की कार्रवाई, 44 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त; भारतीय नागरिक गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 02:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 02:26 PM IST
सार

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि डीआरआई की कोचीन जोनल यूनिट के तहत कालीकट क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के मुसाफर नगर निवासी राजीव कुमार से 3.5 किलो ग्राम कोकीन और 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसकी करीब 44 करोड़ कीमत आंकी गई है। 
 

विज्ञापन
Major drug haul in Kerala airport; Rs 44 crore-worth narcotics seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोमवार को बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। दरअसल, कारीपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से कोकीन और हेरोइन सहित 44 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

44 करोड़ कीमत के नशीले पदार्थ

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि DRI की कोचीन जोनल यूनिट के तहत कालीकट क्षेत्रीय इकाई ने उत्तर प्रदेश के मुसाफर नगर निवासी राजीव कुमार से 3.5 किलो ग्राम कोकीन और 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसकी करीब 44 करोड़ कीमत आंकी गई है। 

विज्ञापन

केन्या के नैरोबी से आया था शख्स

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि एयर अरेबिया की उड़ान से शारजाह के रास्ते केन्या के नैरोबी से एक यात्री नशीले पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना पर सोमवार को कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री को रोककर उसकी जांच की गई। जांच में राजीव के पास से 4.8 किलोग्राम नशीले पदार्थ मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्री ने जूते, बैग, पिक्चर बोर्ड और फाइल फोल्डर जैसी वस्तुओं के अंदर नशीले पदार्थ छिपाकर रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed