फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   major development surrounding the resignation of Justice Jayant Patel lawyers came to support

जस्टिस जंयत के समर्थन में आया बार संघ, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को देगी चुनौती

Wed, 27 Sep 2017 12:50 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 27 Sep 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
major development surrounding the resignation of Justice Jayant Patel lawyers came to support
जयंत पटेल
जस्टिस जयंत पटेल  ने इस्तीफा दे दिया है। जज पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के वकील उनके समर्थन में उतर आए हैं और वकीलों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम सिस्टम की ट्रांसफर ऐंड प्रमोशन पॉलिसी के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है, और हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


 बता दें कि जयंत पटेल गुजरात के इशरत जहां मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने के बाद चर्चा में आए थे। फिलहाल पटेल कर्नाटक हाई कोर्ट में हैं और उनका पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने अपने पद से रिजाइन कर दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:  कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर जज ने दिया इस्तीफा, इशरत जहां केस में दिए थे CBI जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा ये भी जा रहा है कि जयंत कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ना बनाए जाने की वजह से नाराज चल रहे थे। बताया जाता है जयंत कर्नाटक हाईकोर्ट में सबसे सीनियर जज थे उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस के मुखर्जी को अपना इस्तीफा भेज भी दिया है। मुखर्जी 9 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं और हाईकोर्ट में दूसरे नंबर पर होने के कारण पटेल को चीफ जस्टिस या एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाए जाने की संभावना थी। 

जस्टिस पटेल के ट्रांसफर किए जाने के बाद जीएचएए ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें वकीलों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट कलीजियम सिस्टम के इस फैसले से न्यायापालिका की स्वतंत्रता पर बार के भरोसे को चोट पहुंची है।  पटेल के मामले ये फैसला तब आया है जब वे चीफ जस्टिस बन सकते थे। वकीलों ने कहा है कि कॉलेजियम के इस फैसले के बाद न्यायपालिका और वकीलों का हौसला कमजोर पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed