फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   main points of press conference of army, navy and airforce

तीनों सेनाओं ने खोली पाकिस्तान की पोल, खुलासे की 10 बड़ी बातें

Thu, 28 Feb 2019 08:08 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
main points of press conference of army, navy and airforce

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान ने आज भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कल भारत वापस भेजने का एलान किया। पाकिस्तान ने इस कदम को शांति की पहल करार दिया था। इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार की सुबह भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन कर एफ-16 विमानों से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि पाक ने इस बात से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर तीनों सेनाओं ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता की जिसमें सेनाओं ने पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए पाकिस्तान द्वारा एफ-16 विमान के प्रयोग के सबूत भी दिखाए। कांफ्रेंस में वायुसेना ने एफ-16 विमान में प्रयुक्त मिसाइल के टुकड़े दिखाए। ये टुकड़े राजौरी से मिले थे। वायुसेना ने बताया कि ये मिसाइल केवल एफ-16 विमान में ही प्रयोग की जा सकती है। पढ़िए इस प्रेस कांफ्रेंस की प्रमुख बातें। 
विज्ञापन


एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा...

  • पाकिस्तान वायुसेना के बमों से हमारे किसी भी रक्षा प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा
  • पाकिस्तान ने झूठ बोला कि एफ-16 का इस्तेमाल नहीं किया गया जबकि इस बात के पर्याप्त प्रमाण है
  • भारतीय वायुसेना इसको लेकर खुश है कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जाएगा और हम कल उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पाकिस्तान के बम सैन्य प्रतिष्ठान के परिसर में गिरे लेकिन वे लक्ष्यों को निशाना बनाने में विफल रहे
  • एयर स्ट्राइक मे कितने आतंकियों की मौत हुई यह बताना मुश्किल लेकिन जो हम चाहते थे उसमें हम सफल हुए



सेना के मेजर जनरल एसएस महाल ने कहा...

  • तनाव पाकिस्तान की ओर से बढ़ाया गया है, दुश्मन यदि उकसाता है तो भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार  
  • यंत्रीकृत बल को तैयार रखा गया है, सैनिक किसी भी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार
  • हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है और हम आतंकी कैंपों को निशाना बनाते रहेंगे 
  • पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है, हमने हर इलाके से मुंहतोड़ जवाब दिया है
  • हमने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है, हर स्थिति का जवाब देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है


नौसेना के रियर एडमिरल डीएस गुजराल ने कहा कि समुद्र में पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं। तीनों सेनाएं किसी भी परिस्थिति का मुकाबले करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed