फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Main Bhi chowkidar: BJP strength to make the program successful

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Sat, 30 Mar 2019 12:56 AM IST
गौरव द्विवेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 30 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Main Bhi chowkidar: BJP strength to make the program successful
नरेंद्र मोदी (फाइल)

भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चांदनी चौक के हेरिटेज बैंक्वेट हाल में ऐसे ही कार्यक्रम में रहेंगे, जबकि केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पश्चिमी दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल होंगी।

विज्ञापन


भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम के मुख्य कार्यक्रम को देश के 500 अलग-अलग स्थानों पर सुना जाएगा। सभी संबंधित सांसद रविवार को शाम को अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को जनता के साथ सुनेंगे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया गया है जबकि दिल्ली में सतेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य इंचार्ज होंगे। तालकटोरा मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल ढंग से आयोजित कराने के लिए दिल्ली प्रदेश संगठन के महामंत्री राजेश भाटिया को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी चार हजार चौकीदारों, छात्रों, नए वोटरों, वकीलों, डॉक्टरों और अन्य प्रोफेशनल्स के साथ मुलाकात करेंगे। देश के अलग-अलग जगहों से लोग नमो ऐप के जरिये इस कार्यक्रम में पीएम से जुड़ सकते हैं। इसके पूर्व भी पीएम ने इसी तरह के कार्यक्रम में पूरे देश के चौकीदारों से बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed