फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Main accused held in Madhya Pradesh for robbery at Mumbai shop Maharashtra news in hindi

Maharashtra: मुंबई की आभूषण की दुकान में 1.91 करोड़ लूटने वाला आरोपी एमपी से गिरफ्तार, चार दिन से था फरार

Thu, 02 Jan 2025 12:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 02 Jan 2025 12:32 PM IST
सार

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस की टीम ने निवाड़ी के एक फार्म में छापेमारी की। मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Main accused held in Madhya Pradesh for robbery at Mumbai shop Maharashtra news in hindi
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई की एक आभूषण की दुकान में चार दिन पहले बंदूक की नोक पर 1.91 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के सामान लूटने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद लखन पाल के तौर पर की गई है, जो मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से पकड़ा गया।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस की टीम ने निवाड़ी के एक फार्म में छापेमारी की। मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि आरोपी विनोद लखन पाल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ 29 दिसंबर को ग्राहक बनकर मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में सात रास्ता स्थित आभूषण की दुकान में बंदूक और चाकू दिखाकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने दुकान के मालिक और कर्मचारियों को बांध दिया था। उनके साथ मारपीट करने के बाद 1.91 करोड़ मूल्य मूल्य के आभूषण लेकर भाग गए। दुकान के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अग्रीपाड़ा पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सहायता के कारण आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed