फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Parliament ID logged in from three places including America Mahua Moitra Row

Mahua Moitra: महुआ की संसद आईडी अमेरिका समेत तीन जगहों से की गई लॉगिन, दुबे बोले- ममता को दाऊद जैसे लोग पसंद

Sat, 25 Nov 2023 06:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 06:41 AM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे लोग तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के पसंदीदा हैं। दरअसल, बनर्जी ने एक दिन पहले कहा था कि पार्टी सांसद मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन से उनकी लोकप्रियता ही बढ़ेगी।

विज्ञापन
Mahua Parliament ID logged in from three places including America Mahua Moitra Row
Mahua Moitra - फोटो : Social Media

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद आईडी को न केवल दुबई से बल्कि दिल्ली, बंगलूरू और अमेरिका के न्यूजर्सी से भी लॉगिन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि मोइत्रा की लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल न्यूजर्सी और बंगलूरू से भी किया गया, जबकि वह उसी दिन कोलकाता और फिर दिल्ली में थीं। मोइत्रा खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी को पासवर्ड दिया था। सूत्रों ने बताया कि 29 अक्तूबर 2019 को मोइत्रा के अकाउंट में दुबई से और कुछ ही समय बाद बंगलूरू से लॉगिन हुआ था। 15 जनवरी 2021 को भी दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस, कोलकाता, न्यूजर्सी में कई बार लॉगिन किया गया। 
विज्ञापन


ममता को महुआ मोइत्रा और दाऊद इब्राहिम जैसे लोग पसंद : निशिकांत
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे लोग तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के पसंदीदा हैं। दरअसल, बनर्जी ने एक दिन पहले कहा था कि पार्टी सांसद मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन से उनकी लोकप्रियता ही बढ़ेगी। निशिकांत ने कहा कि ममता को महुआ और दाऊद जैसे लोग पसंद हैं। यदि दाऊद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ता है तो 99 फीसदी संभावना है कि वह चुनाव जीत जाएगा। ऐसे में यदि ममता की थ्योरी सही है तो इसका मतलब यह है कि दाऊद गद्दार नहीं है। यह इंडी गठबंधन का इतिहास है कि वे दाऊद जैसे देशद्रोहियों को पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed