{"_id":"65cddad9607c30e99a046f0a","slug":"mahua-moitra-submits-her-response-to-cbi-questions-in-cash-for-query-case-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने सीबीआई के सवालों के दिए जवाब, पैसों के बदले सवाल पूछने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: महुआ मोइत्रा ने सीबीआई के सवालों के दिए जवाब, पैसों के बदले सवाल पूछने का मामला
Thu, 15 Feb 2024 03:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:14 PM IST
सार
भाजपा सांसद ने आर्थिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप टीएमसी सांसद पर लगाया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने आरोपों से इनकार किया था और दावा किया कि अदाणी समूह को लेकर सवाल पूछने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : PTI
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और लोकसभा की पूर्व सदस्य महुआ मोइत्रा ने सदन में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों को लेकर सीबीआई के सवालों के जवाब भेज दिए हैं। फिलहाल सीबीआई महुआ मोइत्रा के जवाबों पर गौर कर रही है और उसके बाद सीबीआई लोकपाल को एक रिपोर्ट भेजेगी। लोकपाल ने ही इस मामले को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजा था। सीबीआई ने इस मामले में वकील जय देहाद्राई और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी पूछताछ की। महुआ मोइत्रा और सीबीआई ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है और कोई बयान जारी नहीं किया है।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए थे आरोप
भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर पैसों और उपहार के बदले लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। भाजपा सांसद ने आर्थिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप टीएमसी सांसद पर लगाया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने आरोपों से इनकार किया था और दावा किया कि अदाणी समूह को लेकर सवाल पूछने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
भाजपा सांसद के आरोपों पर संसद की एथिक्स कमेटी ने इसकी जांच की और जांच में महुआ मोइत्रा को दोषी पाया। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा स्पीकर महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। महुआ मोइत्रा पर आरोप लगे थे कि उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर उन्होंने संसद में गौतम अदाणी से संबंधित सवाल पूछे। महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय लॉगइन भी दर्शन हीरानंदानी के साथ साझा किए थे।