फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra's dig at Rajya Sabha chairman over mimicry video

TMC: 'जाहिर तौर पर यह अस्वीकार्य क्योंकि...', नकल उतारे जाने के मामले को लेकर धनखड़ पर महुआ मोइत्रा का तंज

Wed, 20 Dec 2023 11:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा के सभापति नाराज हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि किसी ने उनके पद का मजाक उड़ाया है। किसी ने उनके पद की नकल उतारी है।

विज्ञापन
Mahua Moitra's dig at Rajya Sabha chairman over mimicry video
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने सभापति धनखड़ पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद द्वारा राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल किए जाने के मामले में सियासत गरमा गई है। धनखड़ ने इस घटना की निंदा की तो टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने उनपर ही निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति को जाहिर तौर पर यह अस्वीकार्य होगा कि कोई और उनके पद का मजाक उड़ाए। 

विज्ञापन


मोइत्रा का ट्वीट
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'राज्यसभा के सभापति नाराज हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि किसी ने उनके पद का मजाक उड़ाया है। किसी ने उनके पद की नकल उतारी है। यह वास्तव में अस्वीकार्य है क्योंकि वह सोचते हैं कि एकमात्र शख्स हैं, जो अपने पद का मजाक उड़ा सकते हैं।'
विज्ञापन


मोइत्रा ने आगे कहा कि वह हर समय ऐसा करते हैं।

यह है मामला
गौरतलब है, 19 दिसंबर को विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बनर्जी का वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने तृणमूल सांसद की आलोचना की। नाराज धनखड़ ने कहा कि यह शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ ने चिदंबरम से बोला...
धनखड़ ने इस पूरी घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'मैंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। आप इस बात से अवगत नहीं हैं कि लोगों के मन में इस सदन के खिलाफ किस तरह का ख्याल है। लोगों की गिरते हुए स्तर को देखने का मौका था।' उन्होंने सदन में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से  कहा, 'आप बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। कल्पना कीजिए कि मेरे मन में क्या चल रहा होगा यह देखकर कि जब सदन के सभापति का मजाक उड़ाया जा रहा था तो आपके वरिष्ठ नेता इसका वीडियो बना रहे थे।'

लोगों का अपमान करने की परंपरा रही
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इंडिया ब्लॉक में उन लोगों का अपमान करने की परंपरा रही है जो पिछड़े और साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं और संवैधानिक पदों पर हैं।


खरगे जी को माफी मांगनी चाहिए
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'इंडिया ब्लॉक पार्टियां टूरिंग टॉकीज की तरह रही हैं, जो अलग-अलग शहरों में अपनी बैठकें कर रही हैं। अब इस ड्रामा कंपनी ने एक ऐसे शख्स का मजाक उड़ाया है, जो ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और किसान पृष्ठभूमि से है। राहुल गांधी के पास खुद का दिमाग तो है नहीं, कुछ और तो रहने ही दीजिए। इसके लिए खरगे जी को माफी मांगनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed