{"_id":"652e8d63708cf6a1be063f57","slug":"mahua-moitra-nishikant-dubey-delhi-high-court-plea-defamatory-content-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahua Moitra: सवाल के लिए पैसे मामले में हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ, निशिकांत दुबे समेत इन पर नकेल कसने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahua Moitra: सवाल के लिए पैसे मामले में हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ, निशिकांत दुबे समेत इन पर नकेल कसने की अपील
Tue, 17 Oct 2023 07:04 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:04 PM IST
सार
संसद में पैसा लेकर सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
nishikant dubey mahua moitra
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सनसनीखेज आरोपों के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एक वकील और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और मीडिया हाउसों को अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने से रोकने की अपील की।
इस सप्ताह के अंत तक सुनवाई की संभावना
महुआ की अपील है कि उनके खिलाफ किसी भी कथित फर्जी पोस्ट करने, प्रसारित या प्रकाशित करने से रोका जाए। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ में होने की संभावना है। अदालत तृणमूल सांसद के मामले की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में कर सकती है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से 'तत्काल निलंबित' करने की मांग की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। निशिकांत का आरोप है कि 'संसद में सवाल पूछने के लिए महुआ पैसे लेती हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच ये नई सियासी लड़ाई की शुरुआत मानी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद समेत 15 मीडिया घरानों पर अंकुश की अपील
पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोक सभा सीट से सांसद चुनी गईं महुआ की अपील है कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, वकील जय अनंत देहाद्राई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स, सर्च इंजन गूगल, यूट्यूब और 15 मीडिया घरानों पर अंकुश लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ अपमानजनक, प्रथम दृष्टया झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान देने, प्रकाशित करने, प्रसारित करने से रोका जाए। महुआ का आरोप है कि उनके खिलाफ मानहानिकारक, प्रथम दृष्टया झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए गए हैं।
क्या महुआ ने 60 में 51 सवाल अदाणी पर पूछे?
गौरतलब है कि वकील से मिले एक पत्र का हवाला देते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि वकील ने टीएमसी नेता और एक व्यवसायी के बीच रिश्वत की लेन-देन को लेकर ऐसे सबूत दिए हैं, जिसे दरकिनार नहीं किया जा सकता। हिंडनबर्ग की शॉर्ट-सेलिंग वाली रिपोर्ट का जिक्र कर दुबे ने दावा किया कि संसद में महुआ के द्वारा पूछे गए 61 में से 50 सवाल अदाणी समूह पर केंद्रित थे
सोशल मीडिया से अपमानजनक सामग्री को हटाने का निर्देश
अब दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर याचिका में महुआ मोइत्रा ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि संसद में प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत के कथित आदान-प्रदान के लिए दुबे और देहाद्राई ने उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए। उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। महुआ ने अपील की है कि प्रतिवादियों को उनके खिलाफ सभी संबंधित प्लेटफार्मों पर पोस्ट किए गए पोस्ट, ट्वीट, री-ट्वीट, कैप्शन सहित सभी अपमानजनक सामग्री को हटाने का निर्देश भी दिया जाए।
9 अखबारों में माफीनामा छापें
मोइत्रा ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश में "प्रतिवादी नंबर 1 (भाजपा सांसद निशिकांत दुबे) और प्रतिवादी नंबर- 2 (देहाद्राई) को झूठे और अपमानजनक बयानों के लिए तीन अंग्रेजी अखबारों, तीन हिंदी अखबारों और तीन बंगाली अखबारों में माफीनामा छपवाने का निर्देश भी दिया जाए। उन्होंने बयान वापस लेने की मांग भी की है।
दो करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा
तृणमूल सांसद महुआ ने अनंतिम रूप से हर्जाने का मूल्य 2 करोड़ रुपये आंका है। उन्होंने कहा है कि प्रतिवादियों को उनके हर्जाने का भुगतान करने का निर्देश भी दिया जाए। महुआ के अनुसार, दुबे और देहाद्राई के अपमानजनक और निराधार बयानों के बदले उन्हें हर्जाने के भुगतान का फैसला मुकदमे के बाद के चरण में किया जाएगा।
करीबी वकील से दोस्ती टूटी, कुत्ता चोरी का भी मामला
महुआ का कहना है कि वकील उनका करीबी दोस्त था और हाल ही में उनकी दोस्ती टूटी है। उन्होंने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा, "वादी को गंदे, धमकी भरे, अश्लील संदेश भेजने का सहारा लिया गया। वादी के आधिकारिक निवास में अतिक्रमण भी किया। उन्होंने पालतू कुत्ता- हेनरी समेत कुछ निजी संपत्ति चुराने का आरोप भी लगाया है। बाद में कुत्ता महुआ को वापस कर दिया गया। महुआ के अनुसार उन्होंने पुलिस के पास दो शिकायतें भी दर्ज कराई, लेकिन बाद में हुए समझौते के कारण शिकायत वापस ले ली।
महुआ का दावा- वकील ने बदले के कारण कार्रवाई की
तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा का दावा है कि उनकी छेड़छाड़ (Morphed) की गई निजी तस्वीरें लीक हुईं हैं। इससे प्रतिष्ठा के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक तौर पर भी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया यूजर उन्हें परेशान कर रहे हैं। मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने सभी प्रतिवादियों को कानूनी नोटिस भेजा है। 16 अक्टूबर के व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर महुआ का दावा है कि देहाद्राई ने स्वीकार किया है कि उन्होंने निजी तौर पर बदले की भावना के कारण महुआ के खिलाफ कार्रवाई की। उसने सभी मामलों को वापस लेने की बात भी स्वीकार की है।