फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslim delivery boy row: Mahua furious over instructions of a customer

Swiggy Row: मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय नहीं भेजने के निर्देश पर भड़कीं महुआ, स्विगी से ब्लैक लिस्ट करने को कहा

Fri, 02 Sep 2022 09:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 09:11 AM IST
सार

सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि हैदराबाद के एक ग्राहक द्वारा स्विगी को मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय को नहीं भेजने के निर्देश से लगता है कि कट्टरता सामान्य बात होती जा रही है, यह दुखद है।

विज्ञापन
Muslim delivery boy row: Mahua furious over instructions of a customer
महुआ मोइत्रा - फोटो : PTI

विस्तार

हैदराबाद के एक ग्राहक द्वारा ऑनलाइन फूड पहुंचाने वाली कंपनी स्विगी (Swiggy) को मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय नहीं भेजने के निर्देश से नया विवाद पैदा हो गया है। इसे लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्विगी से कहा है कि वह ऐसे ग्राहकों की सूची जारी करे और उन्हें ब्लैक लिस्ट करने के साथ उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराए। 

विज्ञापन

सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि हैदराबाद के एक ग्राहक द्वारा स्विगी को मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय को नहीं भेजने के निर्देश से लगता है कि कट्टरता सामान्य बात होती जा रही है, यह दुखद है। उन्होंने स्विगी से कहा कि वह ऐसे ग्राहकों की सूची सार्वजनिक करे और उन्हें आगे फूड सप्लाई नहीं करे तथा उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराए। 
विज्ञापन

टीएमसी नेता ने यह भी कहा कि हैदराबाद के ग्राहक की यह हरकत पूरी तरह अवैध है।लोकसभा सांसद ने ट्वीट कर कहा कि जो कभी व्यक्तिगत पूर्वाग्रह हुआ करता था, वह अब सार्वजनिक बहुसंख्यकवाद के रूप में सामने आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को खाना पहुंचाने में जुटे हैं हम : सलाउद्दीन
ग्राहक का उक्त निर्देश तेलंगाना स्टेट टैक्सी एंड ड्राइवर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन स्क्रीन शॉट के साथ सोशल मीडिया में साझा किया है। उन्होंने इसके साथ यह भी लिखा कि 'हम डिलीवरी कर्मी सभी को खाना पहुंचाते हैं, चाहे ग्राहक हिंदू, मुस्लिम, ईसाई या सिख हों।'

कार्ति चिदंबरम ने भी की निंदा
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने भी स्विगी ग्राहक के इस तरह के अनुरोध की निंदा की है। उन्होंने कहा कि  स्विगी को ऐसे ग्राहकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed