{"_id":"6027e94ccec2d66cbe2a9062","slug":"mahindra-nikam-from-malegaon-dabhadi-village-has-cultivated-hybrid-cauliflowers-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः दो लाख रुपये लगाकर किसान ने उगाई रंगीन फूलगोभी, 16 लाख रुपये तक हो सकती है कमाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः दो लाख रुपये लगाकर किसान ने उगाई रंगीन फूलगोभी, 16 लाख रुपये तक हो सकती है कमाई
Sat, 13 Feb 2021 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
रंगीन फूलगोभी
- फोटो : ANI
सामान्यतह गोभी के रंग उजले होते हैं लेकिन महाराष्ट्र स्थित नासिक के 42 साल के किसान महिंद्र निकम ने रंगीन फूलगोभी उगाकर कमाल कर दिया है। इस फूलगोभी का रंग पीला और बैंगनी है। इन गोभी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। निकम के अनुसार उसने इसके बीज 70 दिन पहले 40 हजार में खरीदी थी। इन बीजों का परीक्षण हरियाणा स्थित करणाल के खेत में किए गए हैं, वहीं इन्हें पुणे में सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।
विज्ञापन
निकम के अनुसार इसे उगाने में लगभग 2 लाख रुपये तक खर्च आए हैं लेकिन इसकी बिक्री के बाद 16 लाख रुपये तक की कमाई का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकम के खेत में 20,000 किलोग्राम बैंगनी और पीले फूलगोभी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सामान्य सफेद फूलगोभी की तुलना में इसमें विटामिन ए की मात्रा बहुत अधिक होती है। प्रोटेक्टेड क्रॉप स्पेशलिस्ट शिरीष शिंदे, जो सिनजेंटा इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करते हैं ने आश्वासन दिया है कि करनाल के किसानों के पास पर्याप्त बीज हैं जो कि फूलगोभी की खेती करने वाले किसानों को आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। सितंबर 2021 तक इसे उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी खेती से देश के कई किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ के अनुसार इसकी खेती के लिए ठंडी एवं आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी काफी उपयुक्त मानी जाती है, इसको लगाने का सही समय सितंबर से अक्तूबर है, शेष अन्य सभी क्रियाएं फूलगोभी की खेती की तरह ही की जाती है।