{"_id":"5a719ca54f1c1bcb268b74c3","slug":"mahila-congress-launches-online-campaign-modistallswomen-against-bjp-for-women-s-reservation-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस ने फिर चलाया मोदी सरकार के खिलाफ अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला कांग्रेस ने फिर चलाया मोदी सरकार के खिलाफ अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Jan 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। आरक्षण के मुद्दे पर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। यह ऑनलाइन अभियान हैशटैग #ModiStallsWomen के नाम से मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
भारतीय महिला कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख चित्रा सरवारा ने कहा, 'हम सत्ताधारी सरकार को आरक्षण को स्वीकार करने और संबंधित विधेयक पेश करने के लिए मजबूर करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें किमहिला कांग्रेस ने इससे पहले मई 2017 में हैशटैग #WomenFor33 अभियान की शुरुआत की थी। इसके अन्तर्गत आरक्षण बिल के लिए 32 लाख हस्ताक्षर करवाए गए थे। बाद में 17 सितंबर को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा था कि महिला आरक्षण विधेयक में कांग्रेस सरकार का समर्थन करेगी।
विज्ञापन
Delhi Pradesh Mahila Congress President @Sharmistha_GK would like to ask PM @narendramodi why the delay in #WomenFor33 ? #ModiStallsWomen@INCIndia @OfficeOfRG @MahilaCongress @sushmitadevmp @ChitraSarwara pic.twitter.com/qGDgCtXrin
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 के घोषणापत्र में वादा किया था कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 33 फीसदी आरक्षण लाएगी। लेकिन पिछले तीन सालों में बहुमत के बावजूद, अभी तक आरक्षण बिल पास नहीं करा पाई है। महिला कांग्रेस इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए देश भर में बार-बार इवेंट करने की योजना बना रही है।