{"_id":"66f448b7b02205cf2b051586","slug":"mahayuti-has-208-mlas-seat-sharing-talks-only-on-remaining-80-seats-bjp-leader-shelar-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महायुति के 208 विधायक, सिर्फ बाकी 80 सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत', भाजपा नेता का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महायुति के 208 विधायक, सिर्फ बाकी 80 सीटों के बंटवारे के लिए बातचीत', भाजपा नेता का बड़ा बयान
Wed, 25 Sep 2024 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:00 PM IST
सार
राज्य के पूर्व मंत्री शेलार ने यह दावा भी किया कि विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) टूट जाएगा। एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।
विज्ञापन
फडणवीस, सीएम शिंदे के साथ अजित पवार
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने बुधवार को सीटों के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के 'महायुति' सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला केवल 80 सीट तक ही सीमित है। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास पहले ही 208 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में उन पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं
सत्तारूढ़ महायुति (गठबंधन) में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। गठबंधन ने अभी तक महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं की है। राज्य में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
'विपक्षी महा विकास आघाडी टूट जाएगा'
महायुति के सीट बंटवारे के फॉर्मूले और इसे लेकर हो रही बातचीत के बारे में पूछे गए सवाल पर शेलार ने कहा कि हमारे पास 208 विधायकों का समर्थन है। इसलिए उन सीटों पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। हम बची हुई 80 सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत करेंगे। राज्य के पूर्व मंत्री शेलार ने यह दावा भी किया कि विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) टूट जाएगा। एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।
विज्ञापन