फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi Jayanti 2021: Rahul Gandhi commented on Government on the farmer movement

गांधी जयंती: राहुल ने किसान आंदोलन पर सरकार को घेरा, बोले- विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी

Sat, 02 Oct 2021 09:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Oct 2021 09:30 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें किसान आंदोलन और महात्मा गांधी के वीडियो फुटेज दिखाई पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi Jayanti 2021: Rahul Gandhi commented on Government on the farmer movement
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपनी ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है- 'विजय के लिए केवल एक सत्याग्रही ही काफी है। महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन


क्या है वीडियो में 
गांधी जयंती पर राहुल गांधी की ओर से ट्विटर पर अपलोड की गई वीडियो में महात्मा गांधी का सत्याग्रह आंदोलन और किसान आंदोलन की वीडियो दिखाई देती है। इस वीडियो के शुरुआत में लिखा है- 'सत्याग्रह तब और अब।' असत्य और अन्याय के खिलाफ बापू ने सत्याग्रह किया था, आज अन्नदाता सत्याग्रह कर रहे हैं। वीडियो में इसके बाद किसानों पर हुए लाठीचार्ज के फुटेज दिखाई देते हैं। इसके बाद लिखा है- यहां हर दिल में बापू हैं, और कितने गोडसे लाओगे? तुम्हारे अत्याचार से डरते नहीं, तुम्हारे अन्याय के आगे झुकते नहीं, हम भारत के वासी हैं, सत्य की राह में रुकते नहीं। 
विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर हमलावर है कांग्रेस 
कृषि कानून बिल को लेकर किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों किसानों ने भारत बंद का आह्वान भी किया था। इससे पहले भी किसान उग्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर हमलावर है और किसानों के साथ कृषि कानून बिल वापस लेने की मांग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed