फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahatma Gandhi donated Rupees 6000 for flood relief in Kerala in 1924

1924 में भी आई थी केरल में बाढ़, तब बापू ने भेजे थे 6000 रुपये

Sun, 26 Aug 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi donated Rupees 6000 for flood relief in Kerala in 1924

केरल में 94 साल पहले भी इसी साल की तरह भीषण बाढ़ आई थी, उस समय बापू महात्मा गांधी ने छह हजार रुपये की रकम अपनी तरफ से दान की थी। साथ ही उन्होंने लोगों से भी राहत के लिए दान करने की अपील की थी। उस समय बापू के आह्वान पर लोगों ने अपनी जमापूंजी भी दान में दे दी थी। महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने गहने तक दान कर दिए थे।

विज्ञापन


पुराने सरकारी दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ है। 1924 में भी राज्य में काफी ज्यादा जानमाल की हानि हुई थी। इस बार की बारिश और बाढ़ की वजह से भी अब तक 290 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। राज्य को करीब 20 हजार करोड़ का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


गांधीजी ने अपने अखबारों यंग इंडिया और नवजीवन में लोगों से अपील की थी कि वे मलाबार (वर्तमान केरल) में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। गांधीजी के अखबारों के लेखों से पता चलता है कि कई लोगों ने गांधीजी द्वारा इकट्ठी की जा रही राहत निधि में योगदान देने के लिए पैसे जोड़े थे, जिसके लिए उन्होंने अपने घर के खर्चों में भी कटौती की थी। नवजीवन अखबार के एक लेख में गांधीजी ने एक लड़की के बारे में लिखा जिसने राहत कोष में पैसे जमा करने के लिए 3 पैसे चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीजी ने 'रिलीफ वर्क इन मलाबार' नाम के आर्टिकल में लिखा था, "मलाबार का दुःख अकल्पनीय है।'' गांधीजी ने ये भी बताया था कि लोग उम्मीद से ज्यादा मदद के लिए सामने आए। ये एक बार नहीं कई बार साबित हुआ कि लोगों के दिल में दया बाकी है। मैंने सिर्फ दान करने की अपील की थी लेकिन लोगों ने जरूरी मानकर कर दिखाया।

1924 में केरल में आई बाढ़ से मन्नार, त्रिचूर (वर्तमान त्रिशूर), कोझीकोड, एर्नाकुलम, अलुवा, मुवट्टुपुझा, कुमाराकोम, चेंगन्नूर और तिरुअनंतपुरम प्रभावित हुए थे। मलयालम कैलेंडर में इसे सबसे बड़ी बाढ़ कहा गया था। इस बार केरल 14 में से 11 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।


गौरतलब है कि इस बार की बाढ़ में भी देशभर से लोगों ने काफी रकम दान की है। केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जमा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed