फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharshtra Politics live update Sanjay Raut says Maharashtra political atmosphere has become polluted

केंद्र पर बरसे राउत: दूषित हो गई है महाराष्ट्र की राजनीति, सच बोलने वाले दिल्ली में बैठे लोगों के दुश्मन

Sun, 13 Nov 2022 03:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 13 Nov 2022 03:59 PM IST
सार

इससे पहले, जेल से बाहर आने के बाद कल उन्होंने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच हुए समझौते के तहत एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाया जाना था।

विज्ञापन
Maharshtra Politics live update Sanjay Raut says Maharashtra political atmosphere has become polluted
जेल से बाहर आते हुए संजय राउत - फोटो : PTI

विस्तार

जेल से बाहर आने के बाद से शिवसेना सांसद संजय राउत भाजपा और शिंदे सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल प्रदूषित हो गया है। यहां अब लोग यह नहीं चाहते हैं कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर उन्हें इस बात का एहसास हुआ है।      

विज्ञापन

 
जेल से बाहर आने के बाद  किया पलटवार
रविवार को उन्होंने उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के मुखपत्र 'सामना' में अपना साप्ताहिक कॉलम फिर से शुरू करते हुए भाजपा और शिंदे सरकार के खिलाफ पलटवार किया। उन्होंने इसमें लिखा कि राज्य में घृणा की भावना है और राजनेता अब उस स्थिति में पहुंच गए हैं जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित रहें। राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल प्रदूषित हो गया है जहां लोग एक-दूसरे को खत्म करने पर उतारू हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि जब मुझसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिए? इस पर मैंने जवाब दिया कि वह सच बोल रहे हैं, लेकिन मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि मैं शांत हो गया हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर जमकर बरसे संजय राउत
संजय राउत ने आगे कहा कि लोकतंत्र और स्वतंत्रता अब मौजूद नहीं है, अब इसका केवल नाम रह गया है। राजनीति में जहर फैल गया है, ब्रिटिश शासन के दौरान ऐसा नहीं था। दिल्ली के आज के शासक वही सुनना चाहते हैं जो वे चाहते हैं, ऐसा ना करने वालों को दुश्मन माना जाता है। देश की स्थिति ये है कि चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं और सीधे हैं उन्हें दुश्मन माना जाता है। शिंदे गुट के नेता ने कहा कि ऐसे राजनीतिक नेता देश के कद को कम करने का काम कर रहे हैं। 

कल किया था बड़ा खुलासा
इससे पहले, जेल से बाहर आने के बाद कल उन्होंने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच हुए समझौते के तहत एकनाथ शिंदे को ही सीएम बनाया जाना था। एक टीवी चैनल से हुई बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा, अगर भाजपा ने एकीकृत शिवसेना के साथ हुए समझौते का सम्मान किया होता तो एकनाथ शिंदे को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाता। 


नौ नवंबर को ही जेल से बाहर आए हैं संजय राउत
गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल एक अगस्त को धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। नौ नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद संजय राउत बुधवार शाम 6.45 बजे आर्थर रोड जेल से बाहर आ गए। 100 दिन बाद जेल से बाहर आते ही राउत ने भाजपा और शिंदे सरकार के खिलाफ निशाना साधना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed