{"_id":"5dd651a98ebc3e550545f27c","slug":"maharastra-sanjay-nirupam-warns-congress-on-joining-hands-with-shiv-sena-says-party-be-bury","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरुपम ने शिवसेना से हाथ मिलाने पर कांग्रेस को चेताया, कहा- पार्टी का अस्तित्व हो जाएगा दफन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
निरुपम ने शिवसेना से हाथ मिलाने पर कांग्रेस को चेताया, कहा- पार्टी का अस्तित्व हो जाएगा दफन
Thu, 21 Nov 2019 02:45 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Nirupam
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली जिस सरकार की योजना बन रही है, अगर उनकी पार्टी उसमें शामिल होती है तो यह उसकी गलती होगी क्योंकि यह राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के अस्तित्व को दफन करने के समान होगा।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को आगाह किया कि वह इस संबंध में दबाव में नहीं आए। अपने विचार के समर्थन में निरुपम ने कहा कि कांग्रेस ने कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में बसपा से हाथ मिलाने की गलती की थी लेकिन वहां पार्टी ने इस तरीके से अपना जमीनी आधार खोया जिसे वह अब तक नहीं पा सकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस एवं एनसीपी फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा को दूर रखने के लिए शिवसेना के साथ सरकार बनाने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं। राज्य में 21 अक्तूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी लेकिन वह सत्ता से दूर है जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56, 54 और 44 सीटें जीती हैं।
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया कि वर्षों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन करके कांग्रेस ने गलती की थी। तब से ऐसी पिटी कि आज तक नहीं उठ पाई। महाराष्ट्र में हम वही गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना की सरकार में तीसरे नंबर की पार्टी बनना कांग्रेस को यहां दफन करने जैसा है। बेहतर होगा, कांग्रेस अध्यक्ष दबाव में नहीं आएं।