{"_id":"63e3a0b17a72825d4d03431b","slug":"maharastra-news-update-journalist-death-case-police-adds-murder-charge-against-arrested-accused-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: पत्रकार की मौत के आरोपी पर चलेगा हत्या का केस, लॉकअप में बंद कैदी हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: पत्रकार की मौत के आरोपी पर चलेगा हत्या का केस, लॉकअप में बंद कैदी हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
Wed, 08 Feb 2023 07:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:29 PM IST
सार
मीडिया संगठनों ने दावा किया कि अंबरकर ने रत्नागिरी जिले के एक पेट्रोल पंप पर पत्रकार को कुचला दिया था। गंभीर हालत में वारिशे को कोल्हापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में पत्रकार को कार से कुचलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उधर, नालासोपारा पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद नौ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कई मीडिया संगठनों ने पत्रकार शशिकांत वारिशे की मौत की जांच कराने की मांग सरकार से की थी। संगठनों ने दावा किया था कि वारिशे ने स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर पंढरीनाथ अंबरकर के खिलाफ खबर लिखी थी, जिसे प्रस्तावित रत्नागिरी रिफाइनरी परियोजना का समर्थक बताया जाता है। संगठनों ने दावा किया कि अंबरकर ने रत्नागिरी जिले के एक पेट्रोल पंप पर पत्रकार को अपनी कार से कुचल दिया। वारिशे ने मंगलवार को कोल्हापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पत्रकार परिषद के सदस्यों ने सीएम से की जांच की मांग
आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अंबरकर के खिलाफ प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) जोड़ी है। गिरफ्तार आरोपी को 13 फरवरी तक राजापुर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस हत्या के पीछे की सही वजह की जांच कर रही है। अखिल भारतीय मराठी पत्रकार परिषद के सदस्यों ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
रत्नागिरी रिफराइनरी को किया गया रद्द
रत्नागिरी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परियोजना को तटीय कोंकण में रत्नागिरी जिले के नानर गांव में बनाया जाना प्रस्तावित था। लेकिन 2019 के चुनावों से पहले भाजपा के तत्कालीन गठबंधन सहयोगी शिवसेना के आग्रह पर रद्द कर दिया गया था। एक केंद्रीय मंत्री ने पिछले साल कहा था कि प्रति वर्ष 60 मिलियन मीट्रिक टन तेल रिफाइनरी स्थापित करना दुनिया का सबसे बड़ा संयंत्र होगा और इसके पुनरुद्धार का संकेत दिया था।
पुलिस लॉकअप में बंद नौ लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
पालघर जिले के नालासोपारा पुलिस स्टेशन के लॉकअप में बंद नौ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।