{"_id":"6152ccab734e76016e0b3cdf","slug":"maharastra-govt-s-provide-jobs-to-kin-of-class-a-b-employees-who-die-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला, अब क्लास ए व बी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला, अब क्लास ए व बी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
Tue, 28 Sep 2021 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:34 PM IST
सार
पहले महाराष्ट्र में सिर्फ क्लास सी व डी वाले सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए यह नियम लागू था।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को सरकारी कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। अब महाराष्ट्र में क्लास ए व बी के सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह फैसला कैबिनेट बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन
पहले महाराष्ट्र में सिर्फ क्लास सी व डी वाले सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए यह नियम लागू था। लेकिन इस इसे क्लास ए व बी के सरकारी कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के लिए भी लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट का फैसला सुनाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बहुत से लोगों की मौत हुई है। ऐसे में सरकार अपने कर्मचारियों की आर्थिक रूप से मदद करना चाहती है। इसी के तहत क्लास ए व बी के कर्मचारियों की सेवा काल में मौत होने पर उनके पात्र परिजन को मुआवजे के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन