फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharastra election seat sharing in rulling mahayuti alliance final bjp shiv sena ncp

Maharashtra: भाजपा-शिवसेना-एनसीपी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय; अजित गुट में शामिल हुए कांग्रेस विधायक

Tue, 15 Oct 2024 08:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 15 Oct 2024 08:08 AM IST
सार

विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी अभी सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं और उनके बीच अंतिम सहमति अभी नहीं बनी है। खासकर मुंबई और नागपुर की कुछ सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है। 

विज्ञापन
maharastra election seat sharing in rulling mahayuti alliance final bjp shiv sena ncp
महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सहमति लगभग तय - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन महायुति में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में विभिन्न नेताओं से ऑफ रिकॉर्ड बातचीत के बाद यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार महायुति गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर जो सहमति बनी है, उसके मुताबिक भाजपा राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि अभी तक गठबंधन या किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन


सीएम चेहरे को लेकर बनी ये सहमति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बंटवारें के तहत 70 सीटें मिल सकती हैं और अजित पवार की एनसीपी को 50 सीटें देने की पेशकश की गई है। अभी गठबंधन में सीएम चेहरे का एलान नहीं करने का फैसला किया गया है और चुनाव तक एकनाथ शिंदे ही चेहरा होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में हुई बैठक में यह फार्मूला तय किया गया है। इस बैठक में महाराष्ट्र कोर ग्रुप के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीट बंटवारे के तहत शिवसेना ने 90 और एनसीपी ने 70 सीटों पर दावा किया था, लेकिन भाजपा में इसे लेकर आंतरिक प्रतिरोध था। वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी अभी सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहे हैं और उनके बीच अंतिम सहमति अभी नहीं बनी है। खासकर मुंबई और नागपुर की कुछ सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में खींचतान जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक एनसीपी में शामिल
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है। ऐसे में नेताओं का पार्टी बदलना भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक विधायक ने सोमवार को अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का दामन थाम लिया। दरअसल नासिक की इगतपुरी सीट से कांग्रेस विधायक हीरामन भीका खोसकर ने सोमवार को अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी का दामन थाम लिया। एनसीपी ने खोसकर के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि इससे नासिक क्षेत्र में पार्टी को मजूबती मिलेगी। हाल ही में मशहूर फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ने भी एनसीपी ज्वाइन की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed