Maharashtra Assembly Election 2024: 'पार्वती और दौंड सीट पर दो उम्मीदवारों का करूंगा समर्थन', जरांगे का एलान
Maharashtra Assembly Election 2024: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह विधानसभा चुनावों में पार्वती और दाउंड से दो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके नाम बाद में बताए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को एलान किया कि वह विधानसभा चुनावों में पार्वती और दाउंड से दो उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके नाम बाद में बताए जाएंगे। ये दोनों सीटें अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास हैं, जिस पर जरांगे अक्सर मराठा आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हैं।
जरांगे ने पहले घोषणा की थी कि वह फुलंब्री, कन्नड (छत्रपति संभाजीनगर में), हिंगोली, पटारी (परभणी जिले में) और हडगांव (नांदेड़) में उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह भोकरदन (जालना), गंगापुर (छत्रपति संभाजीनगर), कलमनुरी (हिंगोली), गंगाखेड, जिनतूर (परभणी) और लातूर के मौजूदा विधायकों को हराने के लिए काम करेंगे। ये महायुति सरकार के विधायक हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख चार नवंबर है।
समर्थन जुटाने के लिए जरांगे के पास पहुंच रहे उम्मीदवार
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए तीन हफ्तों से भी कम समय ही शेष है। ऐसे में विभिन्न सियासी दलों के उम्मीदवार जनता का समर्थन जुटाने के लिए जरांगे के पास पहुंच रहे हैं। रविवार को कांग्रेस की बागी नेता जयश्री पाटिल ने भी जरांगे से मुलाकात की और समर्थन मांगा। जयश्री पाटिल ने सांगली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह लोकसभा सांसद विशाल पाटिल की भाभी और दिवंगत कांग्रेस नेता मदन पाटिल की पत्नी हैं। ये सभी पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव दादा पाटिल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
कांग्रेस ने सांगली सीट से उम्मीदवार के रूप में पृथ्वीराज पाटिल के नाम का एलान किया था। इसके बाद जयश्री पाटिल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व अभी सुधीर गाडगिल कर रहे हैं। बागी कांग्रेस नेता ने जालना में अपने समर्थकों और देवर विशाल पाटिल के साथ जरांगे से मुलाकात की। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.