फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharastra Assembly Election 2024:Rebel leaders increased the problems of Mahayuti and MVA

महाराष्ट्र चुनाव : बागी नेताओं ने बढ़ाई महायुति और एमवीए की मुश्किलें, नाराज नेताओं को मनाने में छूट रहे पसीने

Sat, 02 Nov 2024 06:48 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 06:48 AM IST
सार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी एमवीए दोनों की ही मुश्किलें बागी नेताओं के चलते सातवें आसमान पर है। जिसमें महायुति के 36 और एमवीए के 14 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 19 बागी भाजपा के है जिनकी वजह से शीर्ष नेतृत्व की परेशानी बढ़ी हुई है।

विज्ञापन
Maharastra Assembly Election 2024:Rebel leaders increased the problems of Mahayuti and MVA
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बागियों ने सत्ताधारी महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) दोनों का तनाव बढ़ा रखा है। महायुति के 36 और एमवीए के 14 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे अधिक 19 बागी भाजपा के है जिनकी वजह से शीर्ष नेतृत्व परेशान है। दोनों ही गठबंधनों की तरफ से अपने-अपने रूठे नेताओं को मनाने की कवायद तेज कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है।  
विज्ञापन


एक दर्जन सीटों पर दोस्ताना मुकाबला
महाराष्ट्र में दोनो गठबंधनों में करीब एक दर्जन सीटों पर दोस्ताना मुकाबले की स्थिति बनी है। वहीं, अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरकर बागियों ने भी मुश्किलें बढ़ा दी है। इसके अलावा 100 से अधिक वोट कटवा उम्मीदवारों ने भी नाक में दम कर रखा है।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के सबसे अधिक 19 बागी महायुति में सहयोगी पार्टी शिवसेना और एनसीपी के उम्मीदवारों को दी गई सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में 16 बागी और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी का एक बागी महायुति के उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ शिवसेना के बागी   
शिवसेना के 9 बागी भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 7 बागी अजित पवार की एनसीपी के उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। एनसीपी के एकमात्र बागी समीर भुजबल हैं जो मुंबई एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नासिक जिले के नंदगांव से शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में है। समीर एनसीपी के वरिष्ठ नेता व मंत्री छगन भुजबल के भतीजे हैं।

एमवीए में भी बागियों ने बढ़ाई मुसीबत
विपक्षी गठबंधन एमवीए में भी बागियों ने मुसीबत बढ़ा दी है। एमवीए में अधिकतम 10 बागी कांग्रेस से हैं और बाकी चार उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) से हैं। एमवीए में कांग्रेस के चार बागी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे जिले की कोपरी-पाचपाखाडी सीट पर आघाडी के उम्मीदवारों के खिलाफ खड़े हैं। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के बागी मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से सपा के राज्य प्रमुख अबू आसिम आजमी उम्मीदवार हैं।


नाराज नेताओं को मनाने में छूट रहे पसीने
बागियों को मनाने में महायुति और एमवीए दोनों गठबंधन के नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डीसीएम अजित पवार ने इस मुद्दे पर बंद कमरे में बैठक की। इसके बाद फडणवीस और पवार ने कहा कि नाम वापसी के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फडणवीस ने कहा, वे हमारे अपने लोग हैं। उनसे बात करना और उन्हें मनाना हमारी जिम्मेदारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed