फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharastra Assembly Election 2024: NCW president demands action from EC on Arvind Sawant's comment on Saina NC

सियासत: साइना एनसी पर अरविंद सावंत की टिप्पणी पर NCW अध्यक्ष ने की EC से कार्रवाई की मांग; सीएम शिंदे भी भड़के

Sat, 02 Nov 2024 01:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 02 Nov 2024 01:47 AM IST
सार

सियासत: यूबूटी शिवसेना नेता अरविंद सावंत के शिवसेना नेता शाइना एनसी पर विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में घमासान जारी है। जहां एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सावंत के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से अपील की है।  

विज्ञापन
Maharastra Assembly Election 2024: NCW president demands action from EC on Arvind Sawant's comment on Saina NC
Maharashtra Assembly Elections 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा सीट को लेकर महाराष्ट्र की सियासत तेज है। दूसरी ओर उद्धव गुट के शिवसेना नेता अरविंद सावंत का शिवसेना नेता शाइना एनसी पर 'इम्पोर्टेड माल' की टिप्पणी ने सियासत को और गर्म कर दिया है। वहीं सांवत की इस टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने चुनाव आयोग से यूबीटी शिवसेना नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसकी आलोचना की है। 
विज्ञापन


बता दें कि ये मामला तब बढ़ गया जब यूबीटी शिवसेना नेता अरविंद सावंत से शुक्रवार को शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। जिसके बाद शिवसेना नेता शाइना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा मैं महिला हूं, माल नहीं।
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग
अरविंद सावंत की टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को भारत के चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह शिवसेना नेता शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कहने पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और प्रतिष्ठा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहटकर ने बताया अनुचित बयान
एनसीडब्ल्यू अध्कक्ष विजया रहाटकर ने एक्स पर लिखा कि शिवसेना (युबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना (शिंदे) विधानसभा उम्मीदवार शाइना एनसी के खिलाफ बहुत ही अनुचित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिवाली चल रही है, लक्ष्मी पूजा हो रही है। ऐसे पवित्र त्योहार में सांसद जैसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि महिलाओं के खिलाफ ऐसे बयान देते हैं, जो पूरी तरह से गलत है। 

सीएम शिंदे ने की निंदा
अरविंद सावंत के बायन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आलोचना की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की बहनें उन्हें उनकी जगह दिखाएंगी और वापस भेज देंगी। यह बात दुखद है और अगर बालासाहेब ठाकरे होते, तो ऐसा करने वाले का मुंह तोड़ देते। इसके साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने अजीत पवार ने भी इस टिप्पणी की निंदा की और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

शाइना एनसी ने दर्ज कराई एफआईआर
टिप्पणी के बाद शाइना एनसी ने सावंत के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसको लेकर शाइना ने कहा कि उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने महा विकास अघाड़ी पर महिलाओं का सम्मान न करने का आरोप लगाया और कहा कि महाराष्ट्र की महिलाएं उन्हें जवाब देंगी।


अरविंद सावंत ने दी सफाई
यूबीटी शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने अपनी टिप्पणी को लेकर बाद में कहा कि उन्होंने शाइना का नाम नहीं लिया और केवल बाहरी लोगों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और अपने विरोधियों पर आरोप लगाया कि वे उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed