फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasthra woman receives tomatoes as precious gift on birthday

ऐसा गिफ्ट सबको मिले: महाराष्ट्र में महंगाई के बीच परिवार ने मनाया बेटी का जन्मदिन, तोहफे में दिए टमाटर

Tue, 11 Jul 2023 02:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम से सीधे 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच, सोनल बोरसे को उनके जन्मदिन पर उपहार के रूप में 4 किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले हैं।
 

विज्ञापन
Maharasthra woman receives tomatoes as precious gift on birthday
महाराष्ट्र में महिला को जन्मदिन पर तोहफे में मिले टमाटर - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र से एक बड़ी दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां एक परिवार ने अपनी बेटी को कुछ खास तोहफा देकर उसका जन्मदिन मनाया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कोचड़ी इलाके में रहने वालीं सोनल बोरसे का रविवार को जन्मदिन था। उनके जन्मदिन पर उनके रिश्तेदारों ने चार किलो से अधिक टमाटर उपहार किए हैं। इस अनोखे तोहफे की हर कोई बात कर रहा है। 

विज्ञापन

गौरतलब है, देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। टमाटर की कीमत 20 रुपये प्रति किलोग्राम से सीधे 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। आम आदमी की थाली से टमाटर गायब हो गए हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच, सोनल बोरसे को उनके जन्मदिन पर उपहार के रूप में 4 किलोग्राम से अधिक टमाटर मिले हैं।

विज्ञापन

टेबल पर टमाटर की टोकरियों के साथ जन्मदिन का केक काटतीं सोनल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बोरसे ने पत्रकारों से कहा कि जन्मदिन पर टमाटर मिलना मेरे लिए भी कुछ अलग था। उन्होंने कहा कि भाई, चाची और चाचा ने उपहार में टमाटर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, नासिक, जुन्नार और पुणे से मुंबई तक टमाटर की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, बेमौसम बारिश और चक्रवात बिपरजॉय के कारण टमाटर किसानों को नुकसान हुआ। इसकी वजह से इनकी कीमतों में इजाफा हो गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed