फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharasthra Congress Leader Ashok Chavan resigns from Party and his Membership of assembly news and updates

Maharashtra: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ी, विधायक पद से भी इस्तीफा दिया

Mon, 12 Feb 2024 03:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Feb 2024 03:31 PM IST
सार

चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।

विज्ञापन
Maharasthra Congress Leader Ashok Chavan resigns from Party and his Membership of assembly news and updates
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण। - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक चव्हाण ने राज्य में पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने स्पीकर को अपना इस्तीफा भेजा। साथ ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ने का एलान किया है।
विज्ञापन


ऐसी अटकलें हैं कि वह महाराष्ट्र के सत्तासीन भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चह्वाण (65) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी छोड़ी दी थी।

फडणवीस ने किया चव्हाण के भाजपा में आने का इशारा
चह्वाण के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बातची की। उन्होंने इशारों-इशारों में चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए। फडणवीस ने कहा, ‘‘आगे-आगे देखो होता है क्या।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं चव्हाण
अशोक चह्वाण मराठावाड़ा क्षेत्र में नांदेड क्षेत्र से आते हैं। उनके पिता दिवंगत शंकरराव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। अशोक चव्हाण विलासराव देशमुख की सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री रहे। वह नांदेड़ जिले की भोकर सीट से 2019 में विधायक बने। वे 2008 से 2009 और फिर 2009 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे। अशोक चह्वाण ने मुंबई में आदर्श आवासीय घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर 2010 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 


वे दो बार के सांसद और चार बार विधायक हैं। 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। 1987 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए। 2014 में वे दूसरी बार सांसद बने। इसके अलावा एक बार विधान परिषद के सदस्य भी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed