फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 'Y+' category security to 15 rebel Shiv Sena MLAs, Shinde faction will go to court against Deputy Speaker

Maharashtra: शिवसेना के 15 बागी विधायकों को केंद्र ने दी 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा, डिप्टी स्पीकर के खिलाफ कोर्ट जाएगा शिंदे गुट 

Sun, 26 Jun 2022 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jun 2022 01:05 PM IST
सार

संजय राउत बार-बार गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना विधायकों के मुंबई आने की चेतावनी दे रहे हैं। रविवार यानी आज भी उन्होंने कहा कि लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मुंबई तो आना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Maharashtra: 'Y+' category security to 15 rebel Shiv Sena MLAs, Shinde faction will go to court against Deputy Speaker
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल और शिंदे गुट को लगातार शिवसेना की चेतावनी के बाद केंद्र ने 15 बागी विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई है। केंद्र की ओर से शिवसेना के 15 बागी विधायकों को 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह फैसला तब लिया गया है, जब शिवसेना नेता संजय राउत लगातार बागी विधायकों को मुंबई आने को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। वहीं शिवसैनिक सड़क पर उतरकर बागी विधायकों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


आज भी राउत ने दी थी चेतावनी
संजय राउत बार-बार गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना विधायकों को मुंबई आने की चेतावनी दे रहे हैं। रविवार यानी आज भी उन्होंने कहा कि लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें मुंबई तो आना ही पड़ेगा। इससे पहले शनिवार को शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के कार्यालयों में तोड़फोड़ भी की थी। 
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने लिखा था पत्र 
वहीं शनिवार को शिवसेना नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राज्य के गृहमंत्री, सीएम उद्धव ठाकरे व राज्य के डीजीपी को पत्र लिखा था। इस पत्र में गुवाहाटी पहुंचे विधायकों के परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की गई थी। इसके जवाब में संयज राउत ने कहा था कि सिर्फ विधायकों को सुरक्षा दी गई है, उनके परिवार को ठीक वैसी सुरक्षा नहीं दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी स्पीकर के खिलाफ कोर्ट जाएगा शिंदे गुट 
वहीं महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के खिलाफ शिंदे गुट कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे को शिवसेना के विधायक दल के नेता पद से हटाए जाने के खिलाफ कानूनी राय लेने के बाद शिंदे गुट कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। शिंदे गुट का कहना है कि डिप्टी स्पीकर को विधायकों को नोटिस जारी करने के बाद जवाब देने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय देना चाहिए था। 


इनकी बढ़ाई गई सुरक्षा 
रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावनकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन भुमारे को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed