फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra woman openly berates BJP minister in mumbai rally video gone viral

'बाहर निकलो, आप ट्रैफिक जाम करा रहे हैं': ट्रैफिक जाम पर महिला ने मंत्री को जमकर सुनाया, वायरल हो गया वीडियो

Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Wed, 22 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
maharashtra woman openly berates BJP minister in mumbai rally video gone viral
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन को मंगलवार को मुंबई के वर्ली इलाके में महिलाओं के आरक्षण विधेयक को लेकर आयोजित भाजपा के प्रदर्शन के दौरान एक महिला के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल मंत्री के विरोध प्रदर्शन के चलते भारी ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे परेशान महिला ने मंत्री को जमकर खरी-खोटी सुनाई। यह घटना उस समय हुई जब गिरीश महाजन रैली के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। यह प्रदर्शन लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने को लेकर विपक्षी दलों को घेरने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस विधेयक का मकसद विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना था।
विज्ञापन


महिला ने ऐसा क्या कहा, जिसकी चर्चा हो रही?
इसी दौरान एक नाराज महिला मंत्री के पास पहुंची और सड़क जाम करने तथा आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर उन पर भड़क उठी। महिला ने कहा, 'यहां से निकल जाइए, आप ट्रैफिक जाम कर रहे हैं।' उसने सवाल किया कि रैली पास के किसी मैदान में क्यों नहीं की गई, जिससे यातायात बाधित न होता। इस पर मंत्री गिरीश महाजन ने महिला को शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह दोबारा लौटकर और भी तीखे अंदाज में बोली, 'समझ में नहीं आता क्या? आपको क्या हो गया है? सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन


जब एक पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो महिला ने नाराजगी जताते हुए किसी से भी बात करने से इनकार कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भाजपा की विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों ने वीडियो साझा कर भाजपा को घेरा
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने यह वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं के आरक्षण पर भाजपा का अभियान उसकी असलियत उजागर कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं को गुमराह करने और इस मुद्दे का इस्तेमाल झूठा नैरेटिव गढ़ने के लिए करने का आरोप लगाया। सपकाल ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन पहले ही आरक्षण के नाम पर संविधान और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव की भाजपा की कोशिशों को विफल कर चुका है और अब भाजपा इस मुद्दे को फिर से जिंदा करने के लिए रैलियों और प्रचार का सहारा ले रही है।


पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी वीडियो साझा करते हुए कहा कि भाजपा के ड्रामे की वजह से आम लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला का गुस्सा आम जनता की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है और आने वाले समय में देशभर की महिलाएं भी इसी तरह भाजपा को खारिज करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed