फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra woman committed suicide by jumping well with her daughter because Unable to afford CBSE school

Maharashtra: बेटी को साथ लेकर कुएं में कूदी महिला, CBSE स्कूल का खर्च उठाने में असमर्थता के चलते की आत्महत्या

Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर (महाराष्ट्र) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
सार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ कुएं में कूदकर इसलिए आत्महत्या कर ली, क्योंकि वह अपने दो बच्चों को सीबीएसई स्कूल में पढ़ाना चाहती थी, लेकिन उसके पति की सामर्थ इतनी नहीं थी कि वह स्कूल का खर्च उठा सके। इस बात से उदास महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Maharashtra woman committed suicide by jumping well with her daughter because Unable to afford CBSE school
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 26 वर्षीय महिला ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ कूएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्मघाती कदम इसलिए उठाया, क्योंकि वह अपने दो बच्चों को सीबीएसई स्कूल में पढ़ाना चाहती थी, लेकिन उसका पति स्कूल का खर्च उठाने में समर्थ नहीं था। मृतकों की पहचान भाग्यश्री वेंकट हलसे और समीक्षा वेंकट हलसे (5 वर्ष) के रूप में की गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना दो दिन पहले लातूर के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई थी। बुधवार को औराद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर है। भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति के सामर्थ्य से परे था। इसके चलते वह उदास रहती थी।  
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भाग्यश्री अपनी बेटी समीक्षा के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई थी। वहां से उसने अपने पति वेंकट हलसे को वीडिया कॉल की। कहा कि आखिरी बार वह अपनी बेटी का चेहरा देख ले, जिसके बाद महिला बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का शव कुएं से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को भी कुएं के पास ले जाने की कोशिश की, लेकिन खेलने के चलते वह वहां से निकल गया। इस वजह से बेटे की जान बच गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed